राशिफल

2 April 2024 Rashifal In Hindi: आज मिथुन राशि वालों को मिलेगी आर्थिक सफलता, जानिए बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

2 April 2024 Rashifal In Hindi: आज मेष राशि वाले अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो परेशान हो सकते हैं। वहीं वृषभ राशि वालों को आज बिजनेस में न्यू डील की संभावना है। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

Aaj Ka Rashifal 2 April 2024

2 April 2024 Rashifal In Hindi: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए मिला जुला रहेगा। वृषभ राशि वालों का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। मिथुन राशि के जो जातक आज रियल स्टेट में इंवेस्ट करना चाहते हैं उनके लिए दिन अच्छा है। कर्क राशि वाले भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। सिंह राशि वालों को किसी कार्य में अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024

मेष

इस राशि के गुरु अनुकूल है। ऑफिस में अपना ख्याल रखें। जॉब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना व मूंग का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -01 व 03

वृष

शनि शुभ हैं। न्यू बिजनेस डील की सम्भावना है। शुक्र फाइनेंसियल व्यवसाय के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए पिता के पास बैठें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक -01 व 09

मिथुन

छात्रों के लिए सफलता वाला दिवस है। जॉब में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप रियल स्टेट में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिज़नेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। आज का उपाय -गेंहू का दान करें। शुभ रंग -सफेद व नीला। शुभ अंक -04 व 09

कर्क

यदि आप फ़िल्म पत्रकारिता, आईटी या मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। करियर में नया मोड़ आ सकता है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम, सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे। आज का उपाय - श्री सूक्तम का पाठ करें। शुभ रंग -पीला व सफेद। शुभ अंक -01 व 03

सिंह

व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर प्रयासरत रहेंगे। किसी सरकारी कार्य में मित्रों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए योग करें। प्रेमी संग यात्रा पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें। आज का उपाय -स्वास्थ्य सुख उत्तम रखने के लिए सप्त अन्न व तिल का दान करें। शुभ रंग -सफेद व पीला। शुभ अंक -04 व 06

कन्या

आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए बेहतर है। बिजनेस में पेंडिंग काम निपटाते रहें। धार्मिक योजनाएं टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें तथा उनको श्री रामचरितमानस अर्पित करें। शुभ रंग -हरा व नीला, शुभ अंक -03 व 09

तुला

कुछ नए व्यवसाय से लाभान्वित होंगे। स्टूडेंट्स कॅरियर में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्थितिप्रज्ञता बनी रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बीपी स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय -घर के मंदिर में सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक -05 व 06

वृश्चिक

धन का व्यय होगा। चन्द्रमा व गुरु शुभ फल देंगे। किसी प्रिय संत के आशीर्वाद से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -हनुमान बाहुक का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -03 व 09

धनु

किसी विशेष अनुबंध से व्यावसायिक लाभ होगा। आर्थिक उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व तिल का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -03 व 09

मकर

जॉब पहले से बेहतर करेंगे। बिजनेस में आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। छात्र सकारात्मक व रचनात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें। आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। चने के दाल का दान करें। शुभ रंग --नीला व हरा। शुभ अंक -06 व 08

कुंभ

बिजनेस बेहतर होगा।किसी प्रिय मित्र के आगमन की संभावना है। जॉब को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में धन व टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा। आज का उपाय --भैरो जी की उपासना करें। शुभ रंग -नीला व सफेद। शुभ अंक -01 व 03

मीन

जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। किसी सरकारी कार्य के सफल होने में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ परेशान कर सकता है। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। स्किन एलर्जी परेशान कर सकती हैं। आज का उपाय -गुड़ का दान करें। शुभ रंग -लाल व सफेद। शुभ अंक- 01व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article