अध्यात्म

सावधान! साल का पहला सूर्य ग्रहण इन 3 राशि वालों के जीवन में ला सकता है भूचाल

Surya Grahan 2024 Date And Effects: साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल में लगने जा रहा है। ये पूर्ण सूर्य ग्रहण 3 राशि वालों के जीवन में तबाही मचा सकता है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Surya Grahan 2024 Date And Effects

Surya Grahan 2024 Date And Effects: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। ये एक खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। ज्योतिष अनुसार ये ग्रहण भले ही भारत में न लग रहा हो लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। इस ग्रहण से कुछ राशियों के जीवन में काफी उथल-पुथल मचने वाली है। इन राशियों के लोगों को आर्थिक ही नहीं बल्कि शादी-ब्याह से जुड़े मामलों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण परेशानियां देने वाला साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति काफी खराब रहेगी। कोई भी काम सोच समझकर करना होगा नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। वाद विवादों से दूर रहें। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। किसी करीबी से धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। संपत्ति से जुड़ा फैसला सावधानी से लें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण कई परेशानियां लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। लव लाइफ में भी तनाव रहेगा। नए काम की शुरुआत इस दौरान सोच समझकर ही करें। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। बिजनेस में मुनाफे की डील होने की कम ही संभावना है। नई नौकरी मिलने में अभी थोड़ा समय लगेगा। ग्रहण का आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए ये सूर्य ग्रहण कई परेशानियां लेकर आ रहा है। इस दौरान किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। ऑफिस में बॉस से संबंध बिगड़ सकते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article