राशिफल

16 June 2025 Rashifal: आज किसकी खुलेगी किस्मत तो किसे हो सकता है भारी नुकसान? जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल यहां

16 June 2025 Rashifal: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए काफी खास रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगी। श्री विष्णु जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

16 June 2025 Rashifal

16 June 2025 Rashifal: मेष राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। सफलता के मार्ग में आ रही बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। वृषभ राशि वालों को व्यापार में बड़े लाभ की संभावना है। बिजनेस में आप विशेष प्रजोक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। मिथुन राशि वालों को नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। क्रोध को हृदय में स्थान मत दें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। चलिए अब जानते हैं सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

16 June 2025 Rashifal

मेष-01:11 pm के बाद चन्द्रमा एकादश व गुरु -सूर्य तृतीय गोचर में है। घर परिवार के लिए आज का दिवस सफलता भरा रहेगा। व्यवसाय के सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। प्रमोशन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए प्रयास करें। आज का उपाय ---श्री विष्णु जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक --02 व 09

वृष-01:11 pm के बाद चन्द्रमा दशम व गुरु -सूर्य तृतीय गोचर में है। आज व्यवसाय में बड़े लाभ की सम्भावना है। आलस्य का त्याग करें। अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय --दुर्गासप्तशती का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।शुभ रंग --सफेद व हरा। आज का शुभ अंक --05 व 06

मिथुन- अब आज 01:11 दोपहर के बाद चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव में है। गुरु -सूर्य इसी राशि में हैं। आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। क्रोध को हृदय में स्थान मत दें।यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। परिवार में वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं यात्रा की प्लानिंग करें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। अनार का दान करना अच्छा रहेगा। शुभ रंग --हरा व नीला।आज का शुभ अंक --01 व 03

कर्क- सूर्य द्वादश तथा चन्द्रमा अष्टम है। स्वास्थ्य से परेशान हो सकते हैं। किसी विशेष प्रोमोशन में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। सप्त अन्न का दान फलदायी है। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक -05 व 07

सिंह- राशि स्वामी सूर्य एकादश व 01:11 pm के बाद चन्द्रमा सप्तम है। आप जॉब में सफल रहेंगे। किसी कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारी की सहायता मिलेगी। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में करियर की तलाश करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। मसूर की दाल का दान भी करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक --04 व 07

कन्या- सूर्य दशम व 01:11 pm के बाद चन्द्रमा खष्ठम है। व्यवसाय को लेकर ज्यादा घबड़ाने की बात नहीं है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत।आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको पीपल के पत्ते की माला अर्पित करें। गुड़ व जल का दान करें। शुभ रंग --बैगनी व नीला।आज का शुभ अंक --05 व 06

तुला--सूर्य नवम व चन्द्रमा पंचम बहुत ही शुभ है। बिजनेसमैन सफल करेंगे। बिजनेस में नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। संतान की प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें। सात अन्न का दान करें। शुभ रंग --नीला व आसमानी। आज का शुभ अंक --05 व 08

वृश्चिक-मंगल व चन्द्रमा रियल स्टेट में लाभ देगा। 01:11 pm के बाद चन्द्रमा चतुर्थ शुभ है। सब बेहतर होगा। जॉब व बिजनेस ठीक रहेगा। रियल स्टेट में निवेश करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। हनुमान बाहुक का पाठ करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं। तिल का दान करें। आज का शुभ अंक --04 व 09

धनु- गुरु -सूर्य सप्तम व 01:11 pm के बाद चन्द्रमा तृतीय मंगलमय है। जॉब में प्रोग्रेस से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब में अपने प्रभाव को और बेहतर करें। जॉब व व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लगातार कर्म करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय ---पिता व गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। मसूर व गुड़ का दान उत्तम फलदायी है। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक --04 व 06

मकर- शनि तृतीय व 01:11 pm के बाद चन्द्रमा द्वितीय करियर में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर करेगा। छात्रों का अध्ययन बेहतर होगा। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी होगी। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें, आर्थिक लाभ होगा।। शुभ रंग --हरा व आसमानी। आज का शुभ अंक --05 व 07

कुम्भ- आज सायंकाल 01:11 के बाद चन्द्रमा इसी राशि में हैं। सूर्य व गुरु एकसाथ पंचम रहेंगे। आप जॉब वर्क को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टूडेंट्स के लिए निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज का उपाय --माता दुर्गा जी की उपासना करें। सात अन्न का दान करें। शुभ रंग -लाल व हरा। आज का शुभ अंक -03 व 06

मीन-01:11 pm के बाद चन्द्रमा व्यय भाव व गुरु -सूर्य चतुर्थ गोचर में है। व्यवसाय को लेकर परेशान रहेंगे। अपनी व्यावसायिक कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। छात्रों का करियर प्रोग्रेसिव रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्त्रनाम के पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। नित्य हनुमान जी की उपासना करते रहें। शुभ रंग --नारंगी व सफेद। आज का शुभ अंक --01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article