राशिफल

14 June 2025 Rashial: आज किसका भाग्य देगा साथ? जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

14 June 2025 Rashial: शनिवार का दिन वृषभ राशि वालों के करियर के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर में नवीन उत्तरदायित्व से भरे रहने की सम्भावना है। छात्र एकसाथ ज्यादा कार्यों से बचें और टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

14 June 2025 Rashifal In Hindi

14 June 2025 Rashial: मेष राशि वाले छात्र करियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ-साथ प्रयास तेज करें तभी फायदा मिलेगा। वृषभ राशि वाले क्रोध पर संयम रखें नहीं तो आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। मिथुन राशि वालों का रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल 14 जून 2025

1. मेष- आज चन्द्रमा 05:39 am के बाद चन्द्रमा दशम यानी कर्म भाव में हैं। द्वादश शनि व तृतीय गुरु शुभ हैं। मंगल राशि स्वामी होकर मंगलमय व प्रगतिशील पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। छात्र करियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मंगल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना व तिल-चावल का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक -02 व 09

2. वृष-चन्द्रम नवम यानी भाग्य भाव में है। मंगल लीवर का रोग दे सकता है। करियर में नवीन उत्तरदायित्व से भरे रहने की सम्भावना है। छात्र एकसाथ ज्यादा कार्यों से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। जॉब में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। चन्द्रमा व बुध प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। आज का उपाय -गुड़ का दान करें। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। शुभ रंग -लाल व हरा। शुभ अंक -04 व 08

3. मिथुन- अष्टम चन्द्रमा व इस राशि के गुरु जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला गोचर है। किसी नए जॉब का प्रस्ताव है तो आज प्रयास करने के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। घर परिवार में किसी विशेष बात को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय -सात अन्न का का दान करें। शुभ रंग -आसमानी व हरा। शुभ अंक -03 व 07

4. कर्क- 05:39 am के बाद चन्द्रमा सप्तम बहुत बेहतर नहीं है। हेल्थ में प्रॉब्लम रह सकती है। बिजनेस में नवीन कार्य शुरू कर सकते हैं। यदि जॉब परिवर्तन में सफलता नहीं मिल पा रही है तो आज प्रयास तेज करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा रहेगा। आज का उपाय -चावल का दान करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करें। शुभ रंग -सफेद व पीला। शुभ अंक -03 व 09

5. सिंह-सूर्य दशम व 05:39 am के बाद चन्द्रमा मकर में रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। संतों के आशीर्वाद की सहायता मिलेगी। बिजनेस को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। लव लाइफ का आनंद उठाएंगे। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ तथा अन्न का दान करें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -03 व 09

6. कन्या- चन्द्रमा पंचम व गुरु दशम रहेंगे। आईटी व बैंकिंग से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लगातार मेहनत की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करते रहें। शुभ रंग-हरा व बैगनी। शुभ अंक -04 व 06

7. तुला-चतुर्थ चन्द्रमा माता के आशीर्वाद से कोई भी कार्य सम्पूर्ण करवा सकता है। जॉब को लेकर तनाव मत लें केवल कार्यों की अधिकता रहेगी।सायंकाल के बाद बिजनेस में प्रोग्रेस आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। आज का उपाय -श्री सूक्तम का पाठ करें। असत्य वाचन से बचें। शुभ रंग -सफेद व बैगनी। शुभ अंक -03 व 06

8. वृश्चिक- मंगल व बुध नौकरी व व्यवसाय के लिएअनुकूल हैं। मित्रों सहित दूर यात्रा का मन होगा। गृह कार्यों में सफल रहेंगे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ अंक -05 व 06। शुभ रंग -नारंगी व पीला।

9. धनु-आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय गोचर में हैं। जॉब वर्क को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रह सकते हैं। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा व शनि उदर विकार से कष्ट दे सकता है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। तिल का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -01 व 02

10. मकर- इस राशि के चन्द्रमा व तृतीय शनि बेहतर परिणाम देंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। जॉब में अपने पद व दायित्व को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। नेत्र विकार से बचें। आज का उपाय -शिवलिंग पर गंगा जल व बेलपत्र अर्पित करें। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। भावुकता पर नियंत्रण रखें। शुभ रंग -आसमानी व बैगनी। शुभ अंक -05 व 06

11. कुम्भ-चन्द्रमा द्वादश आध्यात्मिक लाभ देंगे। टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े जातक सफल रहेंगे। किसी न्यू बिजनेस डील से खुश रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। चन्द्रमा श्वांस प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ तथा उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -नीला व आसमानी। शुभ अंक -02 व 03

12. मीन- गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा एकादश है। आईटी, मैनेजमेंट व फाइनेंसियल जॉब से सफलता मिलेगी। व्यवसाय नए मुकाम तक पहुंचेगी। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। करियर को सही दिशा देंगे जिसमें आपके परिवार का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में क्रोध से बचें।सुखद यात्रा के संयोग हैं। आज का उपाय -कनकधारा स्तोत्र व श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article