राजसमंद : श्रीनाथजी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां गैरकानूनी विस्फोटक सामग्री से भरी एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भारी मात्रा में विस्फोटक आमेट क्षेत्र से नाथद्वारा की ओर ले जाए जा रहे थे। पुलिस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को पिकअप के भीतर इतना बड़ा स्टॉक मिला कि यदि एक साथ धमाका होता तो करीब 10 किलोमीटर के दायरे में तबाही मचा सकता था।
श्रीनाथजी पुलिस ने पकड़ा अवैध विस्फोटक
पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पिकअप को सुरक्षित किया और जब्त सामग्री की गणना व जांच शुरू की। अधिकारी विस्फोटकों की प्रकृति, उनके स्रोत और गंतव्य की विस्तृत जांच में जुट गए हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन विस्फोटकों को किस उद्देश्य से और किसके द्वारा भेजा जा रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। वहीं, वाहन चालक और उससे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ जारी है।
