New Punjabi Song : यूट्यूब पर छाया निक और अवनीत कौर का गाना 'बदामी रंग', देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 14, 2020, 11:53 AM IST

निक और अवनीत कौर का नया गाना 'बदामी रंग' यूट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। अवनीत कौर इससे पहले भी कई सुपरहिट पंजाबी गाने कर चुकी हैं। गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

अवनीत कौर पंजाब के जाने-माने यंग सिंगिंग सेंसेशन निक के साथ उनके नए वीडियो एल्बम 'बदामी रंग' में नजर आईं हैं। गाने में अवनीत कौर बहुत हॉट और ब्यूटीफुल लग रहीं हैं वहीं निक का ड्रेसिंग स्टाइल भी बहुत कमाल का है। दर्शकों को इस बार निक्क का एक अलग अंदाज देखने को मिला है जहां वह अवनीत कौर के साथ डांस करते हुए नजर आए। यह गाना एक पार्टी सॉन्ग है जो एक बहुत ही सुंदर लोकेशन पर शूट किया गया है। आपको बता दें कि यह गाना यूट्यूब पर तीसरे नंबर पर टॉप ट्रेंड कर रहा है और इस गाने को अब तक 7.4 मिलीयन व्यूज मिल चुके हैं। अवनीत कौर की अदाओं और निक के आवाज ने दर्शकों को बहुत खुश कर दिया है। दोनों कलाकारों के चाहने वालों ने कमेंट करके बधाइयां दी है और दोनों की जोड़ी को क्यूट बताया है। आपको बता दें इस गाने को विक्रमजीत सिंह और परमवीर सिंह ने प्रोड्यूस किया है। इस गाने को निक ने ही लिखा है और कंपोज किया है।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!