Prayagraj: पुलिस के डर से गैंग्स्टर हुआ फरार, 1.61 करोड़ की संपत्ति जब्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2020, 12:22 PM IST

प्रयागराज में पुलिस ने गैंगस्टर सभापति यादव की 1.61 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। वह पुलिस की पकड़ से फिलहाल फरार है।

Prayagraj: पुलिस के डर से गैंग्स्टर हुआ फरार, 1.61 करोड़ की संपत्ति जब्त

प्रयागराज : प्रयागराज में कुख्यात गैंग्स्टर सभापति यादव पुलिस की गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया जिसके बाद पुलिस ने उसकी कुल 1.61 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। सभापति यादव के खिलाफ प्रतापगढ़ थाने में करीब 50 मामले दर्ज हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक प्रतापगढ़ थाने की पुलिस ने गैंग्स्टर एक्ट के तहत सभापति यादव की संपत्ति जब्त कर ली है। सभापति यादव विनायका गांव का रहने वाला है। 

प्रतापगढ़ एसपी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया कि जिला प्रशासन ने 10 अगस्त को सभापति यादव की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए थे। उसने अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति जमा की थी।

पुलिस ने बताया कि वह 10 वांटेड क्रिमिनल की लिस्ट में से एक था। वह अपना एक गैंग चलाता था और 1999 से अपने गैंग के साथ आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। प्रतापगढ़ जिले के थाने में उसके खिलाफ करीब 50 मामले दर्ज थे। पुलिस ने पहले इलाके में मुनादी करवाई इसके बाद उन्होंने यादव की संपत्ति जब्त की। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!