देशभर में जहां लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं, वहीं भारत में एक ऐसी जगह भी है जहां गर्मियों में भी कड़ाके की ठंड पड़ती है। बर्फीले पहाड़, ठंडी हवाएं और खूबसूरत वादियां इसे गर्मी से राहत पाने के लिए खास बनाती हैं।
देश में जहां लोग AC और कूलर से भी राहत नहीं पा रहे। वहीं लद्दाख की एक घाटी में गर्मियों में भी ठंडी हवाएं लोगों को कंपा देती हैं। बर्फीले पहाड़, सुकून भरा मौसम और शानदार नजारे इसे गर्मी से बचने का परफेक्ट ठिकाना बनाते हैं
लद्दाख में स्थित द्रास गांव को भारत का सबसे ठंडा स्थान माना जाता है। यह अपनी हड्डियां जमा देने वाली ठंड के लिए दुनियाभर में मशहूर है।
द्रास में सर्दियों के दौरान तापमान माइनस 40 से 50 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। यही कारण है कि इसे दुनिया की दूसरी सबसे ठंडी आबाद जगह भी कहा जाता है।
जब देश के कई शहर 45°C की गर्मी से तप रहे हैं। तब द्रास में 1 डिग्री तापमान बना हुआ है। द्रास चारों तरफ से बर्फ से ढके पहाड़ों और खूबसूरत घाटियों से घिरा हुआ है। यहां का नजारा किसी विदेशी हिल स्टेशन से कम नहीं लगता।
द्रास, कारगिल जिले के पास श्रीनगर-लेह हाईवे पर स्थित है। रोड ट्रिप के दौरान यहां का दृश्य पर्यटकों का दिल जीत लेता है।
द्रास पहुंचने के लिए सबसे पहले श्रीनगर या लेह जाना होता है। वहां से सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय मई से सितंबर तक माना जाता है, जब मौसम सुहावना रहता है।
ट्रैकिंग, स्नो व्यू और नेचर फोटोग्राफी पसंद करने वाले लोगों के लिए द्रास किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां हर मोड़ पर शानदार व्यू देखने को मिलता है।