ये हैं दुनिया के 5 बेस्ट हनीमून प्लेस, फिजाओं में बसा है रोमांस, वापस लौटने का बाद भी नहीं उतरेगा प्यार का खुमार

शादी के बाद हनीमून प्लान करना सबसे चुनौती भरा काम होता है, क्योंकि इसके लिए जगह ऐसी होनी चाहिए। जो आपको प्यार का अहसास दे सके। आज हम आपको दुनिया के 5 बेस्ट हनीमून प्लेस के बारे में बताने जा रहे हैं।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Dec 6 2024, 10:27 IST
हनीमून का प्लान01 / 06

हनीमून का प्लान

शादी के बाद हनीमून का प्लान लोगों के लिए एक सबसे बड़ा टास्क होता है। क्योंकि परिवार के साथ परंपरा की रस्मों को निभाने के बाद असल दांपत्य जीवन की शुरुआत तो कुछ दिन अकेले रहने के साथ ही होती है। इसलिए आज हम आपको 5 ऐसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन बताने जा रहे हैं, जहां से आप अपने रिश्ते की शुरुआत गर्मजोशी के साथ कर सकते हैं।

02 / 06Photo : IStock

मालदीव

मालदीव भारत ही नहीं दुनिया भर के जोड़ों के लिए एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। जहां आम लोगों के साथ बॉलीवुड के सितारों को भी अपना हनीमून मनाते हुए देखा जा सकता है।

03 / 06Photo : IStock

फ्रांस

फ्रांस को City Of Love यानी प्यार का शहर भी कहा जाता है। जहां आप अपने प्यार के साथ हनीमून का प्लान बना सकते हैं। यहां की आधुनिकता की चकाचौंध आपको एक अलग अनुभव देती है।

04 / 06Photo : IStock

लंदन

अपने स्वर्णिम इतिहास को खुद में समेटे लंदन एक खूबसूरत शहर है। जो भारत ही नहीं दुनिया भर के नए जोड़ों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहां आप कुछ फेमस डेस्टिनेशन जैसे लंदन ब्रिज को देख सकते हैं।

05 / 06Photo : IStock

इटली

हनीमून के लिए इटली एक बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। रोमांच पसंद करने वाले कपल्स के लिए इटली में मौजूद डोलोमाइट्स एक बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां के हरे भरे घास के मैदान एक शानदार दृश्य दिखाते हैं।

06 / 06Photo : IStock

स्विट्जरलैंड

बात हनीमून की हो और स्विट्जरलैंड का नाम लिया जाए ऐसा भला कैसे हो सकता है। यहां से बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच बसे शहर आपको एक शानदार अहसास देते हैं। जिन्हें आप अपने साथी के साथ निहार सकते हैं।