Starlink के प्लान की कीमत का हुआ ऐलान, 30 फ्री सेवा भी, अब भारत में रॉकेट की स्पीड से मिलेगा इंटरनेट

Starlink Price in India: भारत में एलन मस्क के फैन्स के लिए बड़ी खबर है। एलन मस्क की स्पेसएक्स के स्वामित्व वाली सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink अब भारत में जल्द ही अपनी सेवाएं शुरू करने वाली है। लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत का खुलासा कर दिया है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Dec 8 2025, 15:19 IST
यह सेवा खासतौर पर उन इलाकों में इंटरनेट उपलब्ध कराने पर फोकस करेगी, जहां अब भी हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंच नहीं पाया है।01 / 08

यह सेवा खासतौर पर उन इलाकों में इंटरनेट उपलब्ध कराने पर फोकस करेगी, जहां अब भी हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंच नहीं पाया है।

02 / 08Photo : Starlink

​Starlink की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट के अनुसार, स्टारलिंक घरेलू सर्विस की कीमत 8,600 रुपये प्रति माह रखी गई है, ​

03 / 08Photo : Starlink

वहीं कनेक्शन सेटअप के लिए आवश्यक हार्डवेयर का खर्च 34,000 रुपये होगा। इस प्लान में अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा और 30 दिन का ट्रायल पीरियड शामिल होगा।

04 / 08

​क्या होगा खास Starlink इंटरनेट में?​

​कंपनी दावा करती है कि यह सेवा हर मौसम में काम करेगी और यूजर्स को मिलेगा 99.9% से ज्यादा अपटाइम, यानी इंटरनेट लगभग बिना बाधा के चलेगा।​

05 / 08

​बिजनेस प्लान की घोषणा जल्द​

​इंस्टॉलेशन भी बेहद आसान बताया गया है, प्लग इन करें और इंटरनेट चलाएं। फिलहाल कंपनी ने सिर्फ रेजिडेंशियल प्लान की कीमत साझा की है। बिजनेस प्लान की डिटेल्स जल्द जारी होने की उम्मीद है।​

06 / 08Photo : Starlink

इन्फ्रास्ट्रक्चर और हायरिंग में तेजी

​लॉन्च से पहले Starlink भारत में अपनी टीम और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है। हाल ही में कंपनी ने लिंक्डइन पर चार जॉब ओपनिंग्स पोस्ट की थीं जिनमें Payments Manager, Accounting Manager, Senior Treasury Analyst और Tax Manager शामिल हैं। माना जा रहा है कि कंपनी का उद्देश्य भारत में अपनी ग्लोबल सर्विस एक्सपेंशन स्ट्रैटेजी को आगे बढ़ाना है।​

07 / 08

​सरकार की मंजूरी भी मिल चुकी है​

​इस साल जुलाई में स्टारलिंक को DoT की ओर से पांच साल का लाइसेंस मिल चुका है, जिसके बाद कंपनी अब भारत में कमर्शियल इंटरनेट सर्विस देने के लिए पूरी तरह तैयार है।​

08 / 08Photo : Starlink

​भारत में Ground Stations की तैयारी​

​रिपोर्ट्स के मुताबिक Starlink भारत के कई बड़े शहरों में अपने गेटवे अर्थ स्टेशंस स्थापित करेगी, जिनमें चंडीगढ़, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और नोएडा शामिल हैं। ये स्टेशन अंतरिक्ष में मौजूदा सैटेलाइट्स और जमीन पर मौजूद यूजर टर्मिनल के बीच संचार लिंक तैयार करेंगे।​