गर्मी के दस्तक देते ही एयर कंडीशनर की जरूरत पड़ने लगी है। अगर आपने एसी को चलाना शुरू कर दिया है तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप एसी से आने वाले बिल की टेंशन से फ्री रह सकते हैं।
AC की ठंडी हवा हम सब को अच्छी लगता है। भीषण गर्मी में सिर्फ AC ही हमें राहत देता है। एसी से ठंडी हवा तो मिलती है लेकिन इससे आने वाले बिल से खर्च बढ़ने की भी टेंशन होती है।
AC से बिल अधिक न आए इससे बचने के लिए कई लोग बहुत कम इसका इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके घर में 1.5 टन का स्प्लिट एसी लगा है तो अब आप एक आसान तरीका अपना बिजली बिल की टेंशन से फ्री रह सकते हैं।
आप सोलर पैनल लगाकर एसी से बढ़ने वाले बिजली बिल की टेंशन से राहत पा सकते हैं। सोलर पैनल में आपको सिर्फ एक बार खर्च करना पड़ेगा और इसके बाद आप एसी के साथ साथ दूसरे इलेक्ट्रॉनिक होम अप्लायंसेस के बिल से राहत पा जाएंगे।
अक्सर लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है कि 1.5 टन स्प्लिट एसी के लिए कितने वॉट का सोलर पैनल लगाना चाहिए, तो आपको बता दें कि एसी और घर के दूसरे सामानों का लोड सहने के लिए कम से कम आपको 5 किलोवॉट का सोलर पैनल लगाना चाहिए।
5 किलोवॉट के सोलर पैनल के सेटअप में आपका खर्च करीब-करीब 5 लाख रुपये तक का आ सकता है। आपको एक बार में यह महंगा लग सकता है लेकिन यह कई सालों के लिए आपको बिजली बिल के बढ़ने से छुटकारा दिला देगा।
सोलर पैनल लगवाते समय आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपको ऑफ ग्रिड सिस्टम लगवाना होगा। सोलर पैनल के इस सिस्टम के साथ आप आसानी से एयर कंडीशनर के साथ साथ दूसरे सामानों को चला पाएंगे।
बता दें कि इस ऑफ ग्रिड सिस्टम में एक सोलर इनवर्टर होता है और साथ में हैवी ड्यूटी बैटरी लगाई जाती है। सोलर पैनल सूरज की रोशनी से डीसी करंट बनाता है और फिर सोलर इनवर्टर इस करंट को AC में बदल देता है। इससे आप आसानी से एसी और बाकी दूसरे उपकरण चला पाएंगे।
अगर आप अपने घर पर सोलर सिस्टम लगवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने क्षेत्र के बिजली विभाग में जाकर आवेदन करना पड़ेगा। इसके लिए आप ऑनलाइन प्रॉसेस भी कर सकते हैं।