उर्विल पटेल का नाम सुनते ही सभी को उनके सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की पारी याद आती है जब उर्विल ने 28 गेंदों पर शतक जड़ दिया था। ये भारतीय द्वारा टी20 में संयुक्त रुप से सबसे तेज शतक है।
उर्विल पटेल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में चोटिल हुए वंश बेदी की जगह शामिल हुए हैं। वंश बेदी को उल्टे हाथ में चोट लग गई है और वे बाहर हो गए हैं। वंश विकेटकीपर बल्लेबाज थे।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड इससे पहले पंत के पास था जिन्होंने 32 गेंदों पर कमाल किया था। हालांकि उर्विल ने 28 गेंदों पर शतक जड़कर रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
उर्विल पटेल आईपीएल 2025 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उन्हें 30 लाख के बेस प्राइज पर भी किसी ने नहीं खरीदा था।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। टीम का ये साल काफी खराब रहा है। वे केवल 2 मैच जीत पाए हैं।
उर्विल पटेल को 2024 में गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने साथ शामिल किया था। हालांकि गुजरात की टीम ने उन्हें एक भी मैच नहीं खिलाया है।