कितनी होती है टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी की कीमत

टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेजबान भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में पटखनी देकर फाइनल में पहुंची है। खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की नजर एक दूसरे को पटखनी देकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा करने की होगी। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिस ट्ऱॉफी को अपने नाम करने के लिए सूर्या और सेंटनर की सेनाएं भिड़ेंगी जानिए उस टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी की कीमत कितनी है, वो ट्रॉफी किस चीज से बनी है? (फोटो क्रेडिट ICC X)

​

Authored by: नवीन चौहानUpdated Mar 8 2026, 06:02 IST
रोडियम और चांदी से बनी होती है ट्रॉफी01 / 07

रोडियम और चांदी से बनी होती है ट्रॉफी

​टी20 विश्व कप की ट्रॉफी का निर्माण चांदी और रोडियम जैसी कीमती धातुओं से हुआ है। ट्रॉफी की ऊंचाई 51 सेंटीमीटर और चौड़ाई 16.5 सेंटीमीटर है। ट्रॉफी मुख्य रूप से चांदी से बनी होती है और उसपर रोडियम की पॉलिश होती है जो उसे आकर्षक चमक देती है।(फोटो क्रेडिट ICC X)​

02 / 07

कितना होता है ट्रॉफी का वजन

​टी20 विश्व कप की मौजूदा ट्रॉफी का वजन 3.9 किलो ग्राम है। ये ट्रॉफी साल 2021 को पहली बार दी गई थी। साल 2007 से 2016 तक जो ट्रॉफी खिताब जीतने वाली टीम को दी जाती थी उसका वजन लगभग 7.5 किलो था। पुरानी ट्रॉफी की तुलना में मौजूदा ट्रॉफी का वजन तकरीबन आधा है।(फोटो क्रेडिट ICC X)​

03 / 07

साल 2021 में बनी थी नई ट्रॉफी

​वर्तमान में टी20 विश्व कप विजेता टीम को दी जाने वाली ट्रॉफी का निर्माण 2021 में हुआ था। नई ट्रॉफी को हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलिया पहली टीम बनी थी। साल 2007 से 2016 के बीच की ट्रॉफी अलग थी। ये बदलाव ट्रॉफी के वजन को कम करने के लिए किया गया था। जिससे कि विजेता टीम के कप्तान को इसे संभालने में आसानी हो सके। (फोटो क्रेडिट ICC X)​

04 / 07

कितनी होती है ट्रॉफी की कीमत

आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर टी20 विश्व कप ट्रॉफी की कीमत का ऐलान कभी नहीं किया। इसके निर्माण में इस्तेमाल हुई चांदी और रोडियम की कीमत के आधार पर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। चांदी का मौजूदा भाव लगभग 2 लाख 85 हजार रुपये प्रति किलो है। वही रोडियम की कीमत तकरीबन 36 हजार रुपये प्रति ग्राम है। ट्रॉफी को बनाने में चांदी और रोडियम का कितनी मात्रा में इस्तेमाल हुआ ये जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन चांदी और रोडियम की कीमत, निर्माण और फिनिशिंग की लागत के आधार पर आकलन किया जाए तो ट्रॉफी की कीमत तकरीबन 25 लाख रुपये हो सकती है।(फोटो क्रेडिट ICC X)​

05 / 07

आईसीसी के पास रहती है ऑरिजनल ट्रॉफी

टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम को आईसीसी प्रेजेंटेशन के दौरान ऑरिजनल ट्रॉफी देता है लेकिन बाद में विजेता को प्रतिकृति (रिप्लिका) दी जाती है। ऑरिजिनल ट्रॉफी आईसीसी के दुबई स्थित हेडक्वार्टर में रहती है।(फोटो क्रेडिट ICC X)​

06 / 07

किसने तैयार किया ट्रॉफी का डिजायन

टी20 विश्व कप की ट्रॉफी का डिजायन ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित मिनाले ब्राइस डिज़ाइन ने तैयार किया है। ट्रॉफी 5 मेटल कास्टिंग का एक अद्भुत संयोजन है। जो पांच महाद्वीपों को प्रदर्शित करता है ये सभी एक गोल आधार पर एक साथ जुड़े हैं। (फोटो क्रेडिट ICC X)

07 / 07

लंदन में हुई है तैयार

टी20 विश्व कप की ट्रॉफी का निर्माण लंदन की जानीमानी कंपनी सिल्वरस्मिथ थॉमस लाइट द्वारा किया गया। ट्रॉफी को कुशल कारीगरों द्वारा हाथ से तैयार किया जाता है। (फोटो क्रेडिट ICC X)​