एशिया कप 2025 की फिसड्डी प्लेइंग 11, एक भारतीय भी शामिल

​Asia Cup 2025 Worst Playing XI: एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली है। इस मेगा टूर्नामेंट में एक तरफ जहां कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन दमदार रहा वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी प्लेयर्स थे जो कि कमाल करने में फेल रहे और इन्हीं को मिलाकर इस टूर्नामेंट की सबसे फिसड्डी प्लेइंग 11 बनाई है। आइए जानते हैं कौन से खिलाड़ी इसमें शामिल हैं।


Authored by: SIddharth Sharma Updated Sep 30 2025, 18:13 IST
​एशिया कप में कई बड़े खिलाड़ी फेल01 / 08

​एशिया कप में कई बड़े खिलाड़ी फेल

​एशिया कप 2025 में कई खिलाड़ी ऐसे थे जिनसे काफी उम्मीदें थी लेकिन वे बूरी तरह से फेल रहे जिसमें कई कप्तान भी थे जो कि खुद ही अपनी टीम के लिए बोझ बन गए।​

​सैम अयूब करेंगे ओपनिंगImage Credit : AP02 / 08

​सैम अयूब करेंगे ओपनिंग

​एशिया कप की सबसे फिसड्डी प्लेइंग 11 के लिए ओपनिंग सैम अयूब करने वाले हैं। अयूब ने 7 मैचों में केवल 21 रन बनाए जिसमें चार डक शामिल थे।​

​गुरबाज देंगे साथImage Credit : AP03 / 08

​गुरबाज देंगे साथ

​अयूब के साथ-साथ रहमानुल्लाह गुरबाज भी उम्मीद के मुताबिक नहीं चल पाए और जल्दी आउट होकर उन्होंने टीम की हालत खराब कर दी। वे ओपनिंग करेंगे।​

​सूर्यकुमार यादव भी शामिलImage Credit : AP04 / 08

​सूर्यकुमार यादव भी शामिल

​इस लिस्ट में इकलौते भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव होंगे। सूर्या का प्रदर्शन खराब रहा और एक बार भी वे 20 का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाए।​

​सलमान आगा कप्तानImage Credit : AP05 / 08

​सलमान आगा कप्तान

​सलमान आगा इस टूर्नामेंट के सबसे फिसड्डी कप्तान साबित हुए। सलमान आगा ने धीमी पारियां खेली और टीम की परेशानी का जड़ बने।​

​जाकेर अली होंगे विकेटकीपरImage Credit : AP06 / 08

​जाकेर अली होंगे विकेटकीपर

​बांग्लादेश के लिए दो मैचों में कप्तानी करने वाले जाकेर अली बल्लेबाजी से फेल रहे और साथ ही उन्होंने विकेटकीपिंग में भी कई कैच छोड़ दिए।​

​सबसे फिसड्डी टीमImage Credit : AP07 / 08

​सबसे फिसड्डी टीम

​सैम अयूब, रहमानुल्लाह गुरबाज, सूर्यकुमार यादव, सलमान आगा, चरित असलंका, हुसनैन तलत, जाकेर अली, दुनिथ वेल्लालेगे, हर्षित राणा, फजलहक फारुखी, हारिस राउफ।​

​ये होंगे गेंदबाजImage Credit : AP08 / 08

​ये होंगे गेंदबाज

​गेंदबाजी में भारत के हर्षित राणा, दुनिथ वेल्लालेगे, फजलहक फारुखी और हारिस राउफ शामिल हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!