टीम इंडिया ने पहले टी20 वर्ल्ड कप और अब बिना एक भी मैच गंवाए एशिया कप भी जीत लिया। इसके पीछे खिलाड़ियों की बेहतरीन प्रदर्शन तो है ही, लेकिन एक लकी चार्म भी टीम इंडिया की जीत का कारण रहा है। यह खिलाड़ी जब भी टीम इंडिया में रहा उसकी जीत हुई है। (साभार-AP)
एशिया कप के फाइनल में शिवम दुबे ने 22 गेंद में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 33 रन की पारी खेली। उन्होंने हारिस रऊफ के एक ओवर में 17 रन बनाकर मैच का रुख टीम इंडिया की तरफ मोड़ दिया। (साभार-AP)
एशिया कप 2025 में बल्लेबाजी और गेंदबाजी की बात करें तो शिवम दुबे ने प्रभावित किया। उन्होंने 6 मैच में न केवल 50 रन बनाए बल्कि 5 विकेट भी चटकाए और टीम इंडिया के एशियन चैंपियन बनने में अहम रोल निभाया। (साभार-AP)
टीम इंडिया के वह लकी चार्म कोई और नहीं बल्कि शिवम दुबे हैं। 2019 से वह जब भी टीम इंडिया के लिए मैदान में उतरे हैं टीम की जीत हुई है। प्लेइंग इलेवन में उनका होना ही टीम इंडिया की जीत की गारंटी बन गया है। (साभार-AP)
दुबे आखिरी बार जब टीम इंडिया में होते हुए हारे थे वह 2019 का साल था। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की हार हुई है। उसके बाद से जबसे वह टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं उसे जीत मिली है। उनके लगातार जीत का आंकड़ा 36 पहुंच गया है। (साभार-AP)
शिवम दुबे जबसे चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हैं और मेंटॉर के तौर पर उन्हें एमएस धोनी का साथ मिला है। वह पूरी तरह से बदल गए हैं। अब उनमें ज्यादा विश्वास दिखता है जो उनके खेल में भी साफ नजर आता है। (साभार-Shivam Dube)
शिवम दुबे के करियर की बात करें तो भारत के लिए उन्होंने 4 वनडे और 41 टी20 अंततराष्ट्रीय मुकाबले में क्रमश: 43 और 581 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने वनडे में 1 और टी20 में 18 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल में दुबे के नाम 79 मैच में 1859 रन और 5 विकेट है। (साभार-Shivam Dube)