एशिया कप 2025 के टॉप 5 विकेटकीपर, एक टीम से दो नाम

Most Successful Wicket-Keepers In Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में जितना योगदान बल्लेबाजों, गेंदबाजों और फील्डरों का रहा, उतना ही योगदान विकेट के पीछे पूरे मैच तैनात रहने वाले विकेटकीपरों (Wicket Keeper) का भी रहा है। आठ एशियाई टीमों के बीच हुए इस टूर्नामेंट (T20 Asia Cup) में कई ऐसे विकेटकीपर रहे जिन्होंने अपनी चुस्ती-फुर्ती से बल्लेबाजों को आउट किया और खूब डराया भी। लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसे हैं जिनके नाम कई बल्लेबाजों का शिकार दर्ज हुआ। हम यहां जानेंगे एशिया कप 2025 में 5 सबसे सफल विकेटकीपर (Top-5 Wicket Keepers) कौन से रहे हैं।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Sep 30 2025, 15:38 IST
एशिया कप में कौन रहे सबसे सफल विकेटकीपरImage Credit : AP01 / 08

एशिया कप में कौन रहे सबसे सफल विकेटकीपर

इस बार टी20 एशिया कप में विकेटकीपरों ने भी खूब धमाल मचाया और अहम मौक़ों पर ऐसे विकेट निकालकर दिए जो उनकी टीमों के काफी काम आए। आइए जानते हैं कि कौन से विकेटकीपर लिस्ट में टॉप पर रहे और कितने बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में सफल हुए।

एशिया कप 2025, विकेट के पीछे का दमImage Credit : AP02 / 08

एशिया कप 2025, विकेट के पीछे का दम

यूएई में आयोजित हुए एशिया कप 2025 में विकेट के पीछे यानी विकेटकीपरों का दम भी खूब देखने को मिला कुछ ही ऐसे विकेटकीपर रहे जिन्होंने अपनी चीते जैसी तेजी से कभी स्टंपिंग तो कभी कैच लेकर विरोधी टीम के बल्लेबाजों भौंचक्का छोड़ा।

कौन हैं एशिया कप 2025 के टॉप-5 विकेटकीपरImage Credit : AP03 / 08

कौन हैं एशिया कप 2025 के टॉप-5 विकेटकीपर

वैसे तो एशिया कप 2025 में 8 टीमें खेलीं लेकिन विकेटकीपरों की लिस्ट में तकरीबन 9 खिलाड़ियों का नाम दर्ज रहा। ऐसे में टॉप-5 विकेटकीपरों की लिस्ट में एक ही देश के दो विकेटकीपरों के नाम भी दर्ज हो गए। आइए देखते हैं कि कौन रहे 5 सबसे सफल विकेटकीपर।

पांचवें नंबर पर बांग्लादेश के जेकर अलीImage Credit : AP04 / 08

पांचवें नंबर पर बांग्लादेश के जेकर अली

बांग्लादेश के जेकर अली टॉप-5 एशिया कप विकेटकीपरों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा जिसमें 2 पारियों में 3 खिलाड़ियों को आउट करने में योगदान दिया। इसमें 3 कैच शामिल हैं और कोई स्टंपिंग नहीं।

चौथे नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद हारिसImage Credit : AP05 / 08

चौथे नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद हारिस

इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद हारिस जिन्होंने 7 पारियों में 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 4 कैच लपके और 1 स्टंपिंग की।

तीसरे नंबर पर हैं श्रीलंका के कुसल मेंडिसImage Credit : AP06 / 08

तीसरे नंबर पर हैं श्रीलंका के कुसल मेंडिस

श्रीलंका के विकेटकीपर कुसल मेंडिस बेस्ट विकेटकीपरों की इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। मेंडिस ने 6 पारियों 5 खिलाड़ियों को आउट करने में अपनी टीम को योगदान दिया। उन्होंने 4 कैच और 1 स्टंपिंग की लेकिन वो पाकिस्तान के हारिस से आगे रहे क्योंकि उनका डिसिमिसल/इनिंग रेट बेहतर था।

दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के लिटन दासImage Credit : AP07 / 08

दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के लिटन दास

टॉप-5 विकेटकीपरों की इस लिस्ट में बांग्लादेश की तरफ से दो नाम हैं। जेकर अली के अलावा कप्तान लिटन दास का नाम भी दर्ज है, जो कि दूसरे नंबर पर हैं। वो चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे जिसके बाद जेकर अली ने कीपिंग की थी, उसके बावजूद वो दूसरे स्थान पर रहे हैं। लिटन दास ने 4 पारियों में 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

पहले नंबर पर भारत का विकेटकीपरImage Credit : AP08 / 08

पहले नंबर पर भारत का विकेटकीपर

इस लिस्ट में नंबर.1 पोजीशन पर भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन हैं, जिन्होंने 7 पारियों में सबसे ज्यादा 6 बल्लेबाजों को आउट करने में अपना योगदान दिया। उन्होंने इस दौरान 5 कैच लिए और 1 स्टंपिंग की।

End of Photo Gallery