ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक कुल 26 खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में डक पर आउट हुए हैं। इसमें ज्यादातर जहां एक बार ही डक पर आउट हुए वहीं कुछ ऐसे प्लेयर्स भी थे जो कि एक से ज्यादा बार जीरो का स्कोर बनाकर चल गए थे।
इस लिस्ट में सबसे ज्यादा नाम पाकिस्तानी खिलाड़ियों का है। पाकिस्तान के एक दो नहीं बल्कि कुल 6 खिलाड़ी इसमें शामिल हैं। टॉप पर भी पाकिस्तानी का राज ही है।
सैम अयूब इस टूर्नामेंट के सबसे बड़े डकवीर रहे हैं उनसे काफी उम्मीदें थी लेकिन वे बूरी तरह से फेल रहे। अयूब 7 मैचों में 4 बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए और शर्मनाक रिकॉर्ड बना लिया।
बांग्लादेश के परवेज हुसैन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे। हुसैन ने कुल 4 ही मैच खेले और इसमें से वे 2 बार शून्य पर आउट हो गए।
बांग्लादेश के ही तंजीद हसन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। तंजीद ने कुल 5 मैच खेले और इसमें से वे 2 बार शून्य पर आउट हो गए।
श्रीलंका को कुसल मेंडिस से काफी उम्मीदें थी लेकिन वे फेल रहे और टूर्नामेंट में 6 मैचों में 2 बार डक पर आउट हो गए।
अल्लाह गजनाफर का प्रदर्शन ना ही गेंद से और ना ही बल्ले से कुछ खास रहा। वे एक बार डक पर आउट हुए लेकिन उन्होंने सबसे कम रन बनाए इसीलिए वे टॉप 5 में शामिल हैं।