सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियन्स के बीच मुकाबले से पहले पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। दोनों टीमों के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य लाइन में खड़े होकर सिर झुकाए शांत नजर आए।
मौन के दौरान राजीव गांधी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का साथ दिया और हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
दोनों टीम के खिलाड़ी मैच के दौरान अपनी बांग पर ब्लैक ऑर्म बैंड पहनकर खेलने मैदान पर उतरे। खिलाड़ियों के साथ-साथ मैच ऑफीशियल्स भी अपनी बांह पर ब्लैक बैंड पहने नजर आए और मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
दोनों टीमों के कप्तानों ने टॉस के दौरान पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। हार्दिक पांड्या ने तो हमले को कायरतापूर्ण करार दिया। वहीं पैट कमिंस ने कहा कि ये घटना हमारे लिए भी हृदयविदारक है।
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियन्स के बीच मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स नज़र नहीं आईं और ना ही आतिशबाजी की गई। ये फैसला मैच के शुरू होने से पहले ही हो गया था।