IPL से भी महंगा बिका यह खिलाड़ी, नोटबुक सेलिब्रेशन कर खूब बटोरी थी सुर्खियां

आईपीएल में नोटबुक सेलिब्रेशन ने अपनी अलग पहचान बना चुके स्पिन गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वह दिल्ली प्रीमियर लीग में मिले पैसे को लेकर चर्चा में है जो उनके आईपीएल में मिली कीमत से ज्यादा है। आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लों को नचाने वाले दिग्वेश लगातार दूसरी बार दिल्ली प्रीमियर लीग में अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jul 7 2025, 17:50 IST
DPL में मिला IPL का फायदा01 / 07

DPL में मिला IPL का फायदा

अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को आईपीएल में नचाने वाले दिग्वेश सिंह राठी अब दिल्ली प्रीमियर लीग में भी अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। इस बार वह अपनी कीमत को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल उन्हें DPL में आईपीएल से ज्यादा पैसे मिले हैं जिसका मतलब है कि आईपीएल में उनका प्रदर्शन देखने के बाद टीम को भरोसा उन पर बढ़ा है।

02 / 07Photo : IPL

IPL में क्या थी राठी की प्राइस

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के ऑक्शन में दिग्वेश सिंह राठी को पहली बार दुनिया ने देखा था। उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन उनकी गेंदबाजी उनकी कीमत से कहीं ज्यादा प्रभावी थी जिसके कारण उन्होंने आईपीएल में सुर्खियां बटोरी।

03 / 07Photo : IPL

DPLमें कितने में बिके दिग्वेश

दिग्वेश सिंह राठी दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में खेलने के लिए तैयार हैं। उन्हें दिल्ली सुपरस्टार्स ने खरीदा। दिल्ली सुपरस्टार की टीम ने दिग्वेश सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें 38 लाख रुपये में खरीदा जो आईपीएल से 8 लाख रुपये अधिक है।

04 / 07Photo : IPL

आईपीएल में कैसा था प्रदर्शन

दिग्वेश सिंह राठी ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। आईपीएल में उन्होंने 13 मैच में 8.25 की इकोनॉमी से 14 विकेट चटकाए थे।

05 / 07Photo : IPL

सेलिब्रेशन को लेकर हुए थे वायरल

दिग्वेश सिंह राठी गेंदबाजी के साथ-साथ अपने खास सेलिब्रेशन को लेकर वायरल हुए थे। राठी अक्सर विकेट लेने के बाद बल्लेबाजों को पवेलियन की ओर जाने का इशारा करते थे। इसके चलते उन पर दो मैच में जुर्माना भी लगाया गया था।

06 / 07Photo : IPL

दिल्ली प्रीमियर लीग में आएंगे नजर

दिग्वेश सिंह राठी इस बार दिल्ली प्रीमियर लीग में खेलते नजर आएंगे। पहले सीजन में भी उन्होंने इस लीग में कमाल की गेंदबाजी की थी। उन्होंने पहले सीजन में 14 विकेट चटकाए थे जहां से उन्हें आईपीएल में एंट्री मिली।

07 / 07Photo : IPL

5 गेंद में 5 विकेट

दिग्वेश सिंह राठी ने हाल ही में एक लोकल मैच में 5 गेंद में 5 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थी। लखनऊ टीम के ऑनर संजीव गोयनका ने खुद उनका वीडियो शेयर कर उनकी तारीफ की थी।