एशिया कप 2025 की अवॉर्ड विनर लिस्ट, किसको कितना कैश प्राइज मिला

Asia Cup 2025 Awards Winner List: एशिया कप 2025 का समापन एक शानदार फाइनल मुकाबले के साथ हुआ जिसमें भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की टीमें आमने-सामने थीं। टीम इंडिया ने सितंबर महीने में हुए इस टूर्नामेंट के अंदर पाकिस्तान को तीन बार शिकस्त दी। भारत ने पाकिस्तान को तीसरी शिकस्त फाइनल मुकाबले में दी और नौवीं बार एशियाई टी20 चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, वो अलग बात है कि एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख व पाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) तब ट्रॉफी अपने साथ लेकर फरार हो गए जब भारत ने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। भारत ने बिना ट्रॉफी ही जीत का जश्न मनाया लेकिन हकीकत तो नहीं बदलेगी क्योंकि चैंपियन भारत ही बना है। खैर, इस मैच के बाद कई खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए, इसमें मैन ऑफ द मैच से लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जैसे कई अवॉर्ड शामिल थे।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Sep 29 2025, 15:10 IST
एशिया कप में किसको कौन सा अवॉर्ड मिलाImage Credit : AP01 / 08

एशिया कप में किसको कौन सा अवॉर्ड मिला

एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर खिताब नौवीं बार अपने नाम कर लिया है। इस फाइनल के बाद हुई अजीबोगरीब विवादित प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कुछ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, आइए जान लेते हैं कि किसको कौन सा अवॉर्ड मिला।

भारत ने 1 महीने में तीसरी बार पाक को रौंदाImage Credit : AP02 / 08

भारत ने 1 महीने में तीसरी बार पाक को रौंदा

टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को 147 रनों पर ऑल-आउट किया और उसके बाद 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल करते हुए 5 विकेट से खिताबी जीत दर्ज की।

कई खिलाड़ियों को मिले अवॉर्डImage Credit : AP03 / 08

कई खिलाड़ियों को मिले अवॉर्ड

एशिया कप का फाइनल खत्म होने के बाद कई भारतीय खिलाड़ियों को अवॉर्ड दिए गए। इसमें सभी अवॉर्ड भारतीय खिलाड़ियों के हाथों में ही आए क्योंकि वही इस टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मर थे। हम ये भी जानेंगे कि किसको क्या रकम मिली।

मैन ऑफ द मैच अवॉर्डImage Credit : AP04 / 08

मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड

भारत-पाकिस्तान फाइनल मैच में 147 रनों के टारगेट का पीछा करने के दौरान भारत की तरफ से नाबाद 69 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले बल्लेबाज तिलक वर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 5000 यूएस डॉलर (तकरीबन साढ़े 4 लाख रुपये) दिए गए।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्डImage Credit : AP05 / 08

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड

टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। उन्हें 15 हजार डॉलर (13 लाख रुपये) और साथ में एक हेवेल एच-9 SUV गाड़ी भी भेंट की गई।

अभिषेक शर्मा ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाएImage Credit : AP06 / 08

अभिषेक शर्मा ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए

अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में सात मैच खेलते हुए सबसे ज्यादा 314 रन बनाए जिसमें उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। सर्वाधिक 19 छक्के लगाए और 32 चौके भी लगाए। उन्होंने 3 अर्धशतक बनाए।

मोस्ट वैलुएबल प्लेयर अवॉर्डImage Credit : AP07 / 08

मोस्ट वैलुएबल प्लेयर अवॉर्ड

एशिया कप 2025 में मोस्ट वैलुएबल प्लेयर अवॉर्ड भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को दिया गया। कुलदीप यादव को 15 हजार डॉलर (13 लाख रुपये) का कैश प्राइज दिया गया।

कुलदीप ने लिए सबसे ज्यादा विकेटImage Credit : AP08 / 08

कुलदीप ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

भारतीय चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा 17 विकेट चटकाए। उन्होंने 9.29 के औसत से गेंदबाजी की और उनका इकॉनमी रेट 6.27 रहा। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7 रन देकर 4 विकेट रहा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!