18 सितंबर 2024 का चंद्रग्रहण इन राशियों को कर सकता है बर्बाद, लव लाइफ में मिलेगा धोखा!

Chandra Grahan 2024: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 5 राशि वालों की लाइफ डिस्टर्ब कर सकता है। ऐसे में इन राशि के लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत होगी।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Sep 18 2024, 06:00 IST
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव01 / 06

चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

Chandra Grahan 2024: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लगने जा रहा है। कहीं इस दिन खंडग्रास चंद्र ग्रहण दिखेगा तो कहीं आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा। ये ग्रहण भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मीन राशि के अंतर्गत लगने जा रहा है। जानिए इस ग्रहण का किन राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ने वाला है।

02 / 06Photo : Canva

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के दौरान कई प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आप एक्स्ट्रा मैरिज अफेयर में फंस सकते हैं। यह ग्रहण आपके आर्थिक जीवन को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है।

03 / 06Photo : Canva

कर्क राशि

चंद्र ग्रहण के प्रभाव से कर्क राशि वाले किसी घातक बीमारियों से ग्रस्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत अधिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और इस वजह से आपको बार-बार नौकरी बदलनी पड़ सकती है।

04 / 06Photo : Canva

सिंह राशि

इस चंद्र ग्रहण के कारण आपके आर्थिक जीवन में बहुत अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा और अचानक धन की हानि हो सकती है। जिस वजह से आप तनाव में आ सकते हैं। आशंका है कि इस दौरान आपको अवांछित चिंता और भय हो।

05 / 06Photo : Canva

तुला राशि

तुला राशि के जातक ग्रहण के दौरान तनाव और मानसिक थकावट से ग्रस्त हो सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप आप भावनात्मक रूप से प्रताड़ित हो सकते हैं।

06 / 06Photo : Canva

धनु राशि

इस अवधि के दौरान आपकी माता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा, परिवार के सदस्यों के बीच विवाद होने की आशंका है। चंद्र ग्रहण के कारण कोई बड़ी दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है।