सुनीता विलियम्स पहले भी आईएसएस की कमान संभाल चुकी हैं और अब दूसरी दफा उन्हें कमान संभालने का मौका मिला है। ऐसे में सुनीता विलियम्स की जिम्मेदारी स्पेस स्टेशन की गतिविधियों की देखरेख करना है। (फोटो साभार: NASA)
कमांडर आईएसएस की नेतृत्व करने के साथ ही आने वाले नए अंतरिक्ष यात्रियों को जरूरी निर्देश भी देते हैं। सुनीता विलियम्स अब अगले कुछ महीनों तक आईएसएस का नेतृत्व करेंगी। (फोटो साभार: NASA)
सुनीता विलियम्स से पहले आईएसएस की कमान ओलेग कोनोनेंको संभाल रहे थे, जिनकी पृथ्वी पर सकुशल वापसी हुई। उनके साथ ट्रेसी डायसन और निकोलाई चूब सोयुज कैप्सूल से कजाकिस्तान में उतरे हैं। (फोटो साभार: NASA/AP)
सुनीता विलियम्स जून के पहले हफ्ते में स्टारलाइनर स्पेसक्रॉफ्ट में सवार होकर 8 दिन के मिशन के लिए रवाना हुई थीं, लेकिन स्पेसक्रॉफ्ट में तकनीकी खराबी आने की वजह से उनकी वापसी नहीं हो पाई। (फोटो साभार: NASA)
स्टारलाइनर स्पेसक्रॉफ्ट की इसी महीने धरती पर सुरक्षित वापसी हो चुकी हैं, लेकिन सुनीता विलियम्स अभी भी स्पेस में फंसी हुई हैं। ऐसे में सुनीता विलियम्स को रूसी अंतरिक्ष यात्री ने अहम जिम्मेदारी सौंपी। (फोटो साभार: AP)
8 दिन के मिशन पर गईं सुनीता विलियम्स की अगले साल के दूसरे या तीसरे माह में धरती पर वापसी होगी। नासा की योजना के मुताबिक, सुनीता विलियम्स की क्रू-9 मिशन के साथ वापसी होने वाली है। (फोटो साभार: NASA/AP)