Shahrukh Khan Love Quotes: अगर आप भी इस वैलेंटाइन अपने प्रेमी या प्रेमिका से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं या फिर उन्हें स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है, तो आप उनके कुछ रोमांटिक डायलॉग्स से अपने महबूब तक अपना हाल-ए-दिल पहुंचा सकते हैं। आइए देखें शाहरुख के चंद मशहूर रोमांटिक डायलॉग्स:
प्यार का कारोबार बहुत बार किया है, मगर प्यार सिर्फ एक बार..
अगर कहीं भी, कभी भी किसी दोस्त की जरूररत पड़े तो बस इतना याद रखना कि सरहद के पार एक शख्स है जो आपके लिए अपनी जान भी दे देगा।
मोहब्बत भी जिंदगी की तरह होती है। हर मोड़ आसान नहीं होता। हर मोड़ पर खुशी नहीं होती। पर जब हम जिंदगी का साथ नहीं छोड़ते तो फिर मोहब्बत का साथ क्यों छोड़ें।
कोई भी सिर्फ एक अंगूठी पहनाकर तुमके मुझसे नहीं छीन सकता। तुम मेरी हो..सिर्फ मेरी
हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं। शादी भी एक बार होती है और प्यार..वो भी एक बार होता है।