Kiss Day 2026: दुनिया का सबसे लंबा किस किसने किया था? सबसे लंबे किस करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है?

World's Longest Kiss Record: आज वेलेंटाइन्स वीक का Kiss Day है। हर साल यह दिन 13 फरवरी को मनाया जाता है। किस डे के दिन लोग प्यार भरे चुंबन के साथ अपने पार्टनर से अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं। किस करना प्यार की अभिवयक्ति का एक बेहद रोमांटिक और मजबूत तरीका माना जाता है। आज किस डे 2026 पर जानिए सबसे लंबा किस करने का रिक़र्ड किसके नाम है।

Authored by: सुनीत सिंहUpdated Feb 13 2026, 11:15 IST
सबसे लंबा किस करने वाला कपलImage Credit : Guiness Book Of Records01 / 07

सबसे लंबा किस करने वाला कपल

दुनिया में सबसे लंबे समय तक किस करने का आधिकारिक रिकॉर्ड थाईलैंड के कपल एक्काचाई तिरानारत और लक्साना तिरानारत के नाम है।

​58 घंटे, 35 मिनट और 58 सेकंड का KISS​Image Credit : Guiness Book Of Records02 / 07

​58 घंटे, 35 मिनट और 58 सेकंड का KISS​

इस कपल ने 2013 में वैलेंटाइन डे के मौके पर 58 घंटे, 35 मिनट और 58 सेकंड तक लगातार चुंबन करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। यह रिकॉर्ड पटाया में रिप्लेज बिलीव इट ऑर नॉट के इवेंट में बनाया गया था।

कपल ने पहले भी बनाया था रिकॉर्डImage Credit : Guiness Book Of Records03 / 07

कपल ने पहले भी बनाया था रिकॉर्ड

यह कपल पहले भी 2011 में 46 घंटे 24 मिनट का रिकॉर्ड बना चुका था, लेकिन 2013 में उन्होंने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ा और यह आंकड़ा अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

बंद हो गई सबसे लंबे किस की कैटेगरीImage Credit : Guiness Book Of Records04 / 07

बंद हो गई सबसे लंबे किस की कैटेगरी

वैसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 2023 में इस कैटेगरी (Longest kiss) को डिएक्टिवेट कर दिया है। कारण था कि यह रिकॉर्ड बहुत खतरनाक हो गया था।

इस कारण लगी रोकImage Credit : Guiness Book Of Records05 / 07

इस कारण लगी रोक

प्रतियोगिता के नियमों में बदलाव के साथ-साथ डिहाइड्रेशन, नींद की कमी, शारीरिक थकान जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स को देखते हुए इसे बंद कर दिया गया।

आखिरी रिकॉर्डधारी है कपलImage Credit : Guiness Book Of Records06 / 07

आखिरी रिकॉर्डधारी है कपल

इसलिए अब यह रिकॉर्ड ऑफिशियली किसी के नाम नहीं है, लेकिन इतिहास में एक्काचाई और लक्साना का नाम सबसे ऊपर बना हुआ है।

अलग हो चुका है कपलImage Credit : Guiness Book Of Records07 / 07

अलग हो चुका है कपल

दिलचस्प बात यह है कि यह कपल 2025 में अलग हो गया, लेकिन उनका रिकॉर्ड आज भी सबसे लंबे चुंबन के रूप में याद किया जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!