डायबिटीज के मरीजों को इतने बजे खा लेना चाहिए रात का खाना, लेट किया तो कंट्रोल से बाहर हो जाएगा शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान को दुरुस्त रखने की सलाह अक्सर दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने की चीजों के अलावा उन्हें खाने की टाइमिंग का भी ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको डायबिटीज के रोगियों के लिए परफेक्ट डिनर टाइमिंग बताने जा रहे हैं।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Sep 17 2024, 16:33 IST
डायबिटीज रोगियों की लाइफस्टाइल?Image Credit : IStock01 / 06

डायबिटीज रोगियों की लाइफस्टाइल?

देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसका सबसे बड़ा कारण लाइफस्टाइल और खानपान ही सामने आता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि डायबिटीज के रोगियों को अपना डिनर किस समय तक कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं इसे विस्तार से..

खानपान और सेहतImage Credit : IStock02 / 06

खानपान और सेहत

हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल हमारी सेहत की कुंजी हैं। जिससे हम कई तरह की बीमारियों को दुरुस्त कर सकते हैं। क्योंकि हमारे खान पान और हमारी सेहत का एक दूसरे के साथ सीधा संबंध है।

क्यों होती है डायबिटीज?Image Credit : IStock03 / 06

क्यों होती है डायबिटीज?

जब आपके शरीर में मौजूद पैंक्रियाज इंसुलिन हार्मोन का उत्पादन कम कर देती है, तो आपके शरीर में शुगर का लेवल बढ़ने लगता है। जो लंबे समय में डायबिटीज का कारण बन जाती है।

कब तक करें डिनर?Image Credit : IStock04 / 06

कब तक करें डिनर?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो डायबिटीज के मरीजों को रात का भोजन यानी डिनर शाम 7 बजे से पहले निपटा लेना चाहिए। इससे आपको शुगर लेवल नियंत्रित रखने में काफी मदद मिलती है।

सोने और खाने का गैपImage Credit : IStock05 / 06

सोने और खाने का गैप

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हमारे सोने और खाने के बीच लगभग 2-3 घंटे का गैप होना बहुत जरूरी है। वहीं जब आपको डायबिटीज हो तो यह गैप और भी ज्यादा होना चाहिए।

जरूरी है खानपान का ध्यानImage Credit : IStock06 / 06

जरूरी है खानपान का ध्यान

ऐसे तो डिनर का टाइम सभी को ध्यान रखने की जरूरत होती है, लेकिन यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको इसका खास ध्यान रखने की जरूरत है। क्योंकि आपको अपने ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल रखने की खास जरूरत है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!