YRKKH Star Cast Net Worth: राजन शाही का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की झमा झम बारिश हो रही है। अच्छी कहानी के चलते शो अब कई सालों बाद टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर पहुँच चुका है। इस बीच सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस के बीच स्टार कास्ट के नेटवर्थ की चर्चा होती है। जिसे देख आज टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए समृद्धि शुक्ला से लेकर रोहित पुरोहित तक कलाकारों की चौंका देने वाली नेटवर्थ के आँकड़े।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं समृद्धि शुक्ला की नेटवर्थ कुल 60 लाख रुपए है। एक्ट्रेस की एक्टिंग के लोग मानो कायल हो गए हैं।
टीवी एक्टर रोहित पुरोहित अब तक कई सीरियल में नजर आ चुके हैं। अरमान का किरदार निभा रहे रोहित की कुल नेटवर्थ 3 से 4 करोड़ रुपए है।
बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपनी पहचान बना चुकीं अनीता राज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो अनीता राज उर्फ कावेरी पोद्दार कुल संपति 1.5 मिलियन है।
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में सचिन त्यागी सालों से जुड़े हुए हैं। एक्टर की नेटवर्थ काफी अच्छी है लेकिन आंकड़े सामने नहीं आए हैं।
श्रुति उलफत सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में विद्या पोद्दार का किरदार निभा रही हैं। एक्ट्रेस की कुल नेटवर्थ की बात करें तो श्रुति 8.51 करोड़ संपति की मालकिन हैं।
संदीप राजोरा सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में माधव पोद्दार यानी अरमान के पिता का किरदार निभा रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर की कुल नेटवर्थ 53 मिलियन है।