कौन है युजवेन्द्र चहल की न्यू जीएफ आरजे महवश, जिसके लिए धनश्री को तड़पता छोड़ मैच देखने पहुंचे क्रिकेटर

पिछले कई दिनों से इंडियन क्रिकेटर युजवेन्द्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें जोर से चल रही हैं। हालांकि अभी तक स्टार ने इसपर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन अब कुछ दिनों से युजवेन्द्र चहल एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं जिसे लोग उनकी नई गर्लफ्रेंड बता रहे हैं।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Mar 10 2025, 09:02 IST
कौन है युजवेन्द्र चहल की नई दोस्त 01 / 07

कौन है युजवेन्द्र चहल की नई दोस्त

इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे युजवेन्द्र चहल रातों-रात चर्चा में आ गए जब उन्होंने अपनी डान्सर पत्नी धनश्री वर्मा को तलाक लेने का फैसला किया। इन अफवाहों के बाद युजवेन्द्र को बार-बार एक लड़की के साथ देखा गया। वह लड़की कोई और नहीं बल्कि मशहूर आरजे महवश है। जिसके साथ क्रिकेटर कल दुबई मैच देखने भी गए थे। आइए आपको बताते हैं कौन है वो और क्या चल रहा है दोनों स्टार्स के बीच में

02 / 07Photo : Social Media

कौन है युजवेन्द्र चहल की नई गर्लफ्रेंड

युजवेन्द्र चहल जिस लड़की के साथ नजर आ रहे हैं वह फेमस आरजे महवश है। महवश सोशल मीडिया स्टार भी है, उनके लाखों में फॉलोवर हैं। इन दिनों महवश और क्रिकेटर युजवेन्द्र चहल को एकसाथ स्पॉट किया जा रहा है।

03 / 07Photo : Social Media

बिग बॉस का भी आ चुका है ऑफर

महवश अपनी टैलन्टिड आवाज के लिए जानी जाती है सोशल मीडिया पर भी उनके कंटेन्ट को काफी पसंद किया जाता है। इसी के चलते उन्हें बिग बॉस 14 का ऑफर भी आ चुका है। हालांकि उन्होंने इसे ठुकरा दिया था।

04 / 07Photo : Social Media

डेट नाइट पर हुए स्पॉट

धनश्री संग तलाक की अफवाहों के बाद युजवेन्द्र चहल और महवश को एक साथ डिनर करते हुए स्पॉट किया गया था। तभी से दोनों के अफेयर की अफवाह जोर से चल रही है।

05 / 07Photo : Social Media

दीपक कलाल को मारी थी लात

महवश उस समय काफी वायरल हुई थी जब उन्होंने अपने शो से मशहूर यूट्यूबर दीपक कलाल को लात मारकर बाहर निकाला था। दरअसल दीपक ने महिलाओं पर कुछ ऐसा बोला था जिसे सुनकर महवश को गुस्सा आया और उन्होंने यह कदम उठाया।

06 / 07Photo : Social Media

मैच देखने गई दुबई

कल सुबह से ही युजवेन्द्र चहल और महवश की वीडियो -तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। दोनों स्टार्स साथ में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फिनाले देखने दुबई गए थे। महवश ने युजवेन्द्र के साथ तस्वीर भी शेयर की है।

07 / 07Photo : Social Media

धनश्री का छोड़ा हाथ

कल रात के मैच में दोनों स्टार्स को साथ देखकर लोग यही अनुमान लगा रहे हैं कि युजवेन्द्र ने महवश के लिए ही धनश्री का साथ छोड़ा है और तलाक की अर्जी लगाई है।