​ORMAX ने जारी की तेलुगु के सबसे पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट, पुष्पा राज को पीछे छोड़ इस हीरो ने मारी नंबर 1 पर बाजी​

ऑरमैक्स मीडिया ने तेलुगु के सबसे पॉपुलर स्टार की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में तेलुगु सिनेमा के 10 स्टार्स का नाम शामिल है। सबसे पहले नंबर पर कौन है और सबसे आखिर में किसकी एंट्री हुई यहां पढ़ें।

​

Authored by: Updated Jul 15 2024, 16:13 IST
ऑरमैक्स पॉपुलर स्टार Image Credit : Social Media01 / 08

ऑरमैक्स पॉपुलर स्टार

साउथ स्टार्स का पूरी दुनिया में बोलबाला है। इनकी एक झलक के लिए फैंस बेताब रहते हैं और जब भी इनकी कोई फिल्म रिलीज होती है सिनेमाघरों में छा जाती है। हाल ही में ऑरमैक्स मीडिया ने तेलुगु के सबसे पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट जारी की है जिसमें प्रभास से लेकर पवन कल्याण तक का नाम शामिल है। आइए आपको बताते हैं कौन है सबसे ऊपर जिसके हैं लाखों चाहने वाले।

रवि तेजा (Ravi Teja) Image Credit : Social Media02 / 08

रवि तेजा (Ravi Teja)

साउथ के मास अभिनेता रवि तेजा इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है। रवि की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।

नानी( Nani) Image Credit : Social Media03 / 08

नानी( Nani)

तेलुगु के स्मार्ट और रोमांटिक अभिनेता नानी को इस लिस्ट में सातवें नंबर पर रखा गया है।

पवन कल्याण ( Pawan Kalyan) Image Credit : Social Media04 / 08

पवन कल्याण ( Pawan Kalyan)

पवन कल्याण अपने अलग अंदाज से जनता के दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में उन्हें आंध्र प्रदेश का डिप्टी सीएम बनाया गया है। बेशक वह सबसे पॉपुलर स्टार हैं लेकिन इस लिस्ट में वे छठे नंबर पर है।

राम चरण ( Ram Charan) Image Credit : Social Media05 / 08

राम चरण ( Ram Charan)

राम चरण इन दिनों फिल्म गेम चेंजर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है। रामचरण का इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर नाम है।

महेश बाबू ( Mahesh Babu) Image Credit : Social Media06 / 08

महेश बाबू ( Mahesh Babu)

तेलुगु सिनेमा में महेश बाबू की खास फैन फॉलोईग है। महेश के डैशिंग अवतार के लाखों दीवाने हैं। उनकी एक झलक के लिए फैंस बेताब हैं वह जल्द ही एसएसएमबी फिल्म लेकर आ रहे हैं। महेश बाबू का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

जूनियर एनटीआर ( jr ntr) Image Credit : Social Media07 / 08

जूनियर एनटीआर ( jr ntr)

जूनियर एनटीआर जनता के चहेते हैं। आर आर आर की बड़ी सफलता के बाद वह देवरा लेकर आ रहे हैं। जूनियर एनटीआर सबसे पॉपुलर तेलुगु स्टार में से एक हैं। इस लिस्ट में उनका नाम दूसरे नंबर पर है।

प्रभास ( Prabhas) Image Credit : Social Media08 / 08

प्रभास ( Prabhas)

सबके चहेते प्रभास कल्कि 2898 एडी में अपना कमाल दिखा रहे हैं। उनकी इस फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है। जिसके बाद वह तेलुगु के सबसे पॉपुलर स्टार की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!