ANUPAMA 7 TWIST : माही के हाथ में लिखे प्रेम के नाम को मिटाने के लिए ऐसी चाल चलेगी किस्मत, दो दिन बाद होगी सगाई

Anupama 7 Twist: टीवी शो अनुपमा में इन दिनों हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में इन दिनों प्रेम और माही की शादी का माहौल चला हुआ है । इस हफ्ते सोमवार को नए एपिसोड में जबरदस्त हंगामा देखने को मिलेगा। आइए बताते हैं आज के एपिसोड में क्या होने वाला है।

​

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Jan 4 2025, 12:32 IST
अनुपमा स्पॉइलर Image Credit : Social Media01 / 07

अनुपमा स्पॉइलर

टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा इन दिनों हर जगह छाया हुआ है। शो में एक के बाद एक नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। आज रात के एपिसोड की बात करें तो शो में माही और प्रेम की शादी का ट्रैक चला हुआ है। प्रेम और माही की सगाई जल्द ही होने वाली है जिसके बाद घर में जबरदस्त हंगामा देखने को मिलेगा। आइए बताते हैं आज रात के एपिसोड में क्या होता है।

राही को समझाएगी अनुपमा Image Credit : Social Media02 / 07

राही को समझाएगी अनुपमा

शो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि राही एक कंगन पहनने की कोशिश करती है लेकिन वह उसके हाथ में नहीं आता है, फिर उसे माही को दे देती है। इन सभी के बीच राही को बहुत बुरा लगता है और वह अनुपमा के पास रोते हुए जाती है।

प्रेम को शॉल देगी राही होगा हंगामा Image Credit : Social Media03 / 07

प्रेम को शॉल देगी राही होगा हंगामा

रात को राही देखती है कि प्रेम ठंड में अकेले बैठा हुआ है, तभी राही उसे शॉल ओढा देती है। तभी दोनों को साथ में अंश देख लेता है और वह घर में हंगामा कर देता है। अंश कहता है कि ये दोनों साथ में क्या कर रहे थे, तभी घरवाले राही से इसका जवाब मांगते हैं।

पंडित जी ने बताया शादी में दोष Image Credit : Social Media04 / 07

पंडित जी ने बताया शादी में दोष

बा घर में पंडित जी को बुलाती है, सगाई के मुहूर्त के लिए तभी पंडित जी दोनों का हाथ देखते हैं और कहते हैं कि इनकी शादी सफल नहीं होगी। दोनों को शादी नहीं करनी चाहिए।

माही से जबरदस्ती शादी करेगा प्रेम Image Credit : Social Media05 / 07

माही से जबरदस्ती शादी करेगा प्रेम

प्रेम माही से शादी नहीं करना चाहता लेकिन वह जबरदस्ती माही से शादी कर रहा है। प्रेम मन ही मन राही के बारे में सोचता है। अब घर वाले दो दिन बाद इनकी सगाई का मुहूर्त रख देते हैं।

मेहंदी से मिटेगा नाम Image Credit : Social Media06 / 07

मेहंदी से मिटेगा नाम

सोमवार को महाएपिसोड में दिखाया जाएगा कि माही अपने हाथ में प्रेम का नाम लिखवाती है। तभी पीछे से प्रेम आता है और वह माही को धक्का मारती है तभी वो नाम राही के हाथ पर लिख जाता है।

प्रार्थना आएगी घर Image Credit : Social Media07 / 07

प्रार्थना आएगी घर

अगले हफ्ते एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रार्थना घर में आती है और वह प्रेम से कहती है कि तुमने शादी करने का प्लान बना लिया और बताया भी नहीं। इन दिनों को राही साथ में देख लेती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!