Aly Goni Iftaar Party Photos Viral On Social Media: अली गोनी और जैस्मीन भसीन ने अपने घर पर इफ्तार पार्टी रखी। इस पार्टी में कपल के करीबी दोस्त शामिल हुए। पार्टी की तस्वीरें अली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटो में अली के साथ मुनव्वर फारुकी, भारती सिंह, शहनाज गिल समेत कई सितारे शामिल हुए। पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस इन फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
अली गोनी ने पार्टी के बाद अपने दोस्तों संग सेल्फी ली। फोटो में अली संग मुनव्वर, जैस्मीन संग उनके बाकी दोस्त नजर आ रहे हैं।
शहनाज गिल इस फोटो में अली गोनी के साथ पोज दे रही हैं। अली व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आए।
अली फोटो में अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन और दोस्त शिरिन मिर्जा के साथ नजर आए।
इफ्तार पार्टी में अली गोनी ने अपने दोस्त जमकर मस्ती की। इस फोटो में अली अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं।
इफ्तार पार्टी में शहनाज गिल अपने भाई के साथ पहुंचीं। इफ्तार पार्टी की इन साइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
शहनाज गिल ने इफ्तार पार्टी के लिए ऑफ व्हाइट सूट-सलवार चुना था। एक्ट्रेस इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
भारती अली और जैस्मीन की क्लोज फ्रेंड है। कॉमेडियन ने इफ्तार पार्टी में जमकर एन्जॉय किया।
इफ्तार पार्टी की इन साइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस वायरल फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।