क्या है Khan Sir का असली नाम, जानें कितने पढ़े लिखे हैं आपके फेवरेट टीचर

Khan Sir के बारे में हम सभी ने सुना पढ़ा है, उनके लगभग सभी वीडियो खूब वायरल होते हैं। ये Khan Sir नाम से ही जाने जाते हैं, ये दिखने में इतने साधारण है इन्हें देखकर कोई नहीं जान सकता कि ये किस धर्म से हैं। बहरहाल, इनके फैन्स, बच्चों व चाहने वाले सभी के लिए य​ह केवल Khan Sir हैं, पर आज हम लोग जानेंगे बिहार, पटना वाले खान सर का असली नाम क्या है? यानी what is the real name of Khan Sir

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated Aug 12 2024, 12:58 IST
कौन है Khan Sir01 / 05

कौन है Khan Sir

Khan Sir पेशे से एक शिक्षक, मोटिवेशनल स्पीकर और यूट्यूबर हैं, लेकिन यह स्टूडेंट्स के बीच इतना नामी कैसे हो गए, कि शायद ही कोई हो जो इनके वीडियो को डिस्लाइक कर दें। Khan Sir एजुकेशनल वीडियो बनाते हैं, और ऑनलाइन क्लास भी लेते हैं।

02 / 05Photo : TNN

Khan Sir फेमस क्यों हैं?

Khan Sir इतना प्रसिद्ध हैं कि इंटरनेट चलाने वाला हरेक इनके बारे में जानता है, यह उन लोगों में से एक हैं, जो बेहद कम फीस पर लोगों को शिक्षित करने का काम कर रहे हैं, इसके अलावा इनके पढ़ाने का अंदाज भी बेहद अलग है।

03 / 05Photo : TNN

इसलिए फेवरेट हैं Khan Sir

Khan Sir की कोशिश जटिल टॉपिक को आसान उदाहरण की मदद से लोगों को समझाने की रहती है। Khan Sir स्थानीय भाषा के साथ हिंदी में भी पढ़ाते हैं और इस दौरान किसी भी कठिन शब्द का प्रयोग नहीं करते हैं।

04 / 05Photo : TNN

कहां से हैं Khan Sir?

खान सर का जन्म जुलाई 1988 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। खान सर एक मुस्लिम परिवार से हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के कंटेट को पढ़ाते हैं।

05 / 05Photo : TNN

Khan Sir का असली नाम

इंटरनेट पर मिली जानकारी के अनुसार, खान सर का असली नाम फैजल खान हैं, उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातकोत्तर किया है, और भूगोल में मास्टर डिग्री है।