ताजमहल से लेकर माचू पिच्चू तक, ये हैं दुनिया के सात अजूबे

​पूरी दुनिया में कुल सात अजूबे हैं, जिन्हें हम सेवन वंडर्स (Seven Wonders) के नाम से जानते हैं। ये अपने आप में ऐतिहासिक हैं और संस्कृति को दर्शाते हैं। 7 जुलाई 2007 को न्यू7वंडर्स फाउंडेशन ने विश्वव्यापी सर्वेक्षण के आधार पर दुनिया के नए सात अजूबों की घोषणा की थी। चलिए आज हम आपको इन सात अजूबों के बारे में बताते हैं।

Curated by: अंकिता पाण्डेयUpdated May 20 2025, 17:37 IST
​​​सात अजूबे​01 / 08

​​​सात अजूबे​

​पूरी दुनिया में कुल सात अजूबे हैं, जिन्हें हम सेवन वंडर्स (Seven Wonders) के नाम से जानते हैं। ये अपने आप में ऐतिहासिक हैं और संस्कृति को दर्शाते हैं। 7 जुलाई 2007 को न्यू7वंडर्स फाउंडेशन ने विश्वव्यापी सर्वेक्षण के आधार पर दुनिया के नए सात अजूबों की घोषणा की थी। चलिए आज हम आपको इन सात अजूबों के बारे में बताते हैं।​

​​​पेट्रा, जॉर्डन​Image Credit : Canva02 / 08

​​​पेट्रा, जॉर्डन​

​सात अजूबों में से एक पेट्रा जॉर्डन का एक ऐतिहासिक नगर है। इसका निर्माण गुलाबी रंग के बलुआ पत्थरों से कराया गया था। ​

​​​क्राइस्ट द रिडीमर, ब्राजील​Image Credit : Canva03 / 08

​​​क्राइस्ट द रिडीमर, ब्राजील​

​ब्राजील की सबसे प्रसिद्ध इमारतों में से एक क्राइस्ट द रिडीमर, रियो डी जेनेरो शहर में स्थित एक भव्य प्रतिमा है। ईसा मसीह की 98 फीट ऊंची इस प्रतिमा का निर्माण 1936 में हुआ था।​

​​माचू पिच्चू, पेरू​Image Credit : Canva04 / 08

​​माचू पिच्चू, पेरू​

​पेरू के एंडीज में स्थित माचू पिच्चू दुनिया के सात अजूबों में से एक है। इसे 'इंकाओं का खोया हुआ शहर' के नाम से भी जाना जाता है।​

​​चिचेन इट्जा, मैक्सिको​Image Credit : Canva05 / 08

​​चिचेन इट्जा, मैक्सिको​

​मैक्सिको का चिचेन इट्जा का नाम भी दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। यह शहर अपने भव्य पिराडमिड के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। ​

​​कोलोसियम, इटली​Image Credit : Canva06 / 08

​​कोलोसियम, इटली​

​कोलोसियम का निर्माण पहली शताब्दी में रोम के राजा वेसपासियन के कहने पर किया गया था। यह अब तक का सबसे बड़ा एम्फीथिएटर है।​

​​ताजमहल, भारत​Image Credit : Canva07 / 08

​​ताजमहल, भारत​

​उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था। इसे सफेद संगमरमर के पत्थर से बनाया गया है। ​

​​​ग्रेट वॉल ऑफ चाइना​Image Credit : Canva08 / 08

​​​ग्रेट वॉल ऑफ चाइना​

​ग्रेट वॉल ऑफ चाइना का निर्माण चीन के पहले शासक किन शी हुआंग ने कराया था। 21,196 किमी लंबी इस दीवार का निर्माण पूरा होने में करीब 20 साल का समय लगा था। ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!