महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित माथेरान देश का ही नहीं बल्कि पूरे एशिया का इकलौता ऐसा शहर है, जहां किसी भी प्रकार के वाहन चलाने पर प्रतिबंध है।
माथेरान द ऑटोमोबाइल वाहन फ्री सिटी तक पहुंचे के लिए लोग या तो 2.5 किमी पैदल यात्रा करते हैं या फिर उन्हें घुड़सवारी करनी पड़ेगी। इसके अलावा यहां यात्रा का कोई और साधन नहीं है।
माथेरान न केवल ऑटोमोबाइल वाहन फ्री सिटी है बल्कि भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन भी है। माथेरान का क्षेत्रफल केवल 7 वर्ग किमी है। यहां की आबादी करीब 6 हजार के आसपास है।
माथेरान देश का सबसे छोटा हिल स्टेशन है और चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है। इस हिल स्टेशन के पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने माथेरान को संवेदनशील क्षेत्र के रूप में घोषित किया है। इसी कारण यहां एक भी गाड़ी नहीं चलाती।
रायगढ़ में स्थित माथेरान समुद्रतल से 2,635 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और देश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है।
माथेरान में घुड़सवारी के साथ आप टॉय ट्रेन का आनंद ले सकते हैं। यहां चलने वाली टॉय ट्रेन 1907 ई. में सर आदमजी पीरभॉय द्वारा बनवाई गई थी। यह नेरल से माथेरान के वन क्षेत्रों का एक बड़ा हिस्सा कवर करते हुए 20 किमी की दूरी तय करती है।