केन ग्रिफिन का घर एक पेंटहाउस है, जो मैनहटन की Billionaire’s Row पर मौजूद है। Billionaire’s Row का मतलब है कि इस लोकेशन, गली या रोड पर बड़े-बड़े अरबपति रहते हैं।
केन ने ये घर 2019 में 240 मिलियन डॉलर या आज के हिसाब से करीब 2015 करोड़ रु में खरीदा था। जबकि मुकेश अंबानी के एंटीलिया की कीमत करीब 15000 करोड़ रु है।
बिजनेस इनसाइडर के अनुसार अमेरिका का सबसे महंगा घर न्यू यॉर्क के 220 सेंट्रल पार्क साउथ में मौजूद है। इसका कुल एरिया 24,000 वर्ग फुट है और ये एक क्वाड्रुप्लेक्स है।
ये घर न्यू यॉर्क की जिस बिल्डिंग में है उसे Robert A.M. Stern ने डिजाइन किया है। केन ने बिल्डिंग की 50वीं से 53वीं मंजिल तक में पेंटहाउस यूनिट खरीदी हैं।
बता दें कि केन ने फ्लोरिडा में पाम बीच पर एक घर बनाने के लिए जमीन खरीदने पर 200 मिलियन डॉलर (करीब 1680 करोड़ रु) खर्च किए हैं।
उन्होंने 2019 में लंदन में 122 मिलियन डॉलर (करीब 1025 करोड़ रु) की प्रॉपर्टी भी खरीदी थी, जो उस शहर में एक दशक में तब सबसे महंगी प्रॉपर्टी डील थी।
फोर्ब्स के अनुसार केन की नेटवर्थ 37.5 अरब डॉलर है। ये भारतीय करेंसी में 3.15 लाख करोड़ रु बनते हैं।