बादशाह का रोल्स रॉयस पर बड़ा बयान, बोले स्विफ्ट-इनोवा से अच्छी गाड़ी नहीं

आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया यानी बादशाह इस समय भारत के सबसे बड़े रैपर माने जाते हैं। हाल में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी रोल्स रॉयस को लेकर बड़ा बयाद दिया है। कीमत के हिसाब से कम्फर्ट को लेकर जब कहा गया कि इसमें तो कोई दोराय नहीं है, उसके जवाब में बादशाह ने कहा कि ये सब बकवास बातें हैं।

Authored by: अंशुमन साकल्लेUpdated Sep 11 2024, 16:28 IST
रोल्स रॉयस पर बड़ा बयान 01 / 05

रोल्स रॉयस पर बड़ा बयान

रैपर बादशाह ने अपने पिता को कुछ साल पहले तोहफे में रोल्स रॉयस रेथ लग्जरी कार दी थी। इसे लेकर उन्होंने हाल में बड़ा बयान दिया है। उनसे पूछा गया कि बहुत महंगी होने के चलते ये कार बेहद आरामदायक भी होंगी? इसे लेकर बादशाह ने कहा कि ये सब बकवास है।

02 / 05Photo : Times Now Digital

कितनी महंगी है कार

भारत में रोल्स रॉयस रेथ की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.22 करोड़ रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 7.21 करोड़ तक जाती है। रैपर बादशह ने संभावित रूप से ये कार अपने पिता के लिए खरीदी है और उसे बादशाह ने अपने घर पर ही रखा हुआ है।

03 / 05Photo : Times Now Digital

स्विफ्ट-इनोवा से अच्छी गाड़ी नहीं

बादशाह ने कहा कि स्विफ्ट और इनोवा से अच्छी कोई गाड़ी भारत में नहीं हैं। यानी प्रैक्टिकल नजरिये से देखें तो बादशाह ने रोल्स रॉयस रेथ के मुकाबले स्विफ्ट और इनोवा को बेहतर कार बताया है। ये बात उन्होंने मजाक में बिल्कुल नहीं बोली है।

04 / 05Photo : Times Now Digital

कितनी दमदार है रेथ

रोल्स रॉयर रेथ के साथ 6.6-लीटर का इंजन लगा है जो 591 एचपी ताकत और 900 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। भारी-भरकम कद-काठी की होने के बाद भी 0-100 किमी/घंटा रफ्तार ये कार सिर्फ 4.5 सेकंड में पकड़ लेती है।

05 / 05Photo : Times Now Digital

ऑल्टो भी परफेक्ट

टीवी टुडे ग्रुप को दिए इंटरव्यू में देश के सबसे बड़े रैपर कहे जाने वाले बादशान ने मारुति सुजुकी ऑल्टो की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी सड़कों पर चलाए जाने के लिए ऑल्टो एक जोरदार हैचबैक है।