Chaitra Navratri Pancham Din (चैत्र नवरात्रि पंचम दिन): आज चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन है। इस दिन मां स्कंदमाता की उपासना की जाती है। मां स्कंदमाता, भगवान कार्तिकेय की माता हैं और इन्हें शक्ति, ममता और सौम्यता का प्रतीक माना जाता है। ये दिन भक्तों के लिए ज्ञान, शांति और आध्यात्मिक जागृति को पाने का होता है। भक्त इस दिन व्रत रखकर माता रानी के इस स्वरूप की पूजा-अर्चना करते हैं और उनसे सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।