Chaitra Navratri Maha Ashtami (चैत्र नवरात्रि महा अष्टमी): आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी यानी कि आठवां दिन है। ये दिन मां आदिशक्ति के महागौरी रूप का होता है। इस दिन भक्त व्रत, हवन, कन्या पूजन और विभिन्न अनुष्ठान करते हैं। महागौरी को श्वेत वस्त्र धारण करने वाली, करुणामयी और शुभ्र स्वरूप वाली देवी माना जाता है, जो भक्तों को शांति और समृद्धि प्रदान करती हैं। महा अष्टमी का पर्व शक्ति साधना के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।