Navratri Shashtham Din (चैत्र नवरात्रि षष्ठम दिन): आज नवरात्रि का छठवां दिन है। इस दिन माता कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी शक्ति और साहस की प्रतीक मानी जाती हैं। मान्यता है कि इनकी आराधना से भक्तों को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है और उन्हें सफलता प्राप्त होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि मां आदिशक्ति के इस स्वरूप से जुड़ी क्या मान्यता है।