Chaitra Navratri Saptami (चैत्र नवरात्रि सप्तमी): चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन को महासप्तमी कहते हैं। इस दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है जिन्हें मां काली भी कहा जाता है। मां कालरात्रि को अज्ञानता और अंधकार का नाश करने वाली देवी माना जाता है। इनकी कृपा से भक्तों को भय, शत्रु और नकारात्मक ऊर्जाओं से मुक्ति मिलती है। इनका रूप उग्र होते हुए भी भक्तों के लिए अत्यंत ही कल्याणकारी माना जाता है।