Gwalior News : मुरैना में बदमाशों के हौंसले बुलंद, कांस्टेबल को मारी गोली

महाराजपुरा थाना क्षेत्र में 15 दिन पहले एक युवक पर 6 से 7 बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

ग्वालियर अंचल में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। बदमाश अब पुलिस वालों को भी नहीं बख्श रहे हैं। ताजा मामला मुरैना के जनकपुर गांव का है, जहां ग्वालियर के महाराजपुरा थाने की एक टीम हत्या के प्रयास के आरोपियों को पकड़ने गई थी। बताया जाता है कि पुलिस पार्टी को गांव में आता देख बदमाशों और उनके परिजन ने फायर कर दिया। इस घटना में एक आरक्षक अनिल तोमर को पैर में गोली लगी है। घायल आरक्षक को मुरैना अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है, यहां उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल आरक्षक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Criminals Firing Morena Police

मुरैना में बदमाश ने सिपाही को मारी गोली

गौरतलब है कि महाराजपुरा थाना क्षेत्र में 15 दिन पहले एक युवक पर 6 से 7 बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में हड्डु गुर्जर, अंकित गुर्जर और उनके परिजनों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। फरार आरोपी मुरैना के जनकपुर गांव निवासी बताए गए थे। बुधवार को महाराजपुरा थाने की एक 7 सदस्यीय टीम मुरैना में सिविल लाइंस थाना अंतर्गत जनकपुर गांव आरोपियों को दबोचने पहुंची थी।

End of Feed