Satish Mahana : विभाग बंटवारे के बाद अब बारी यूपी विधानसभा अध्यक्ष का, सतीश महाना का चुना जाना तय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2022, 11:08 AM IST

Satish Mahana : सतीश महाना लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा की पिछली कई सरकारों में वह मंत्री की भूमिका में रहे हैं। इस बार वह बिल्कुल अलग भूमिका में नजर आएंगे। साफसुथरी छवि और सबको साथ लेकर चलने की योग्यता को देखते हुए उन्हें सदन का नेतृत्व सौंपा गया है।

Satish Mahana : विभाग बंटवारे के बाद अब बारी यूपी विधानसभा अध्यक्ष का, सतीश महाना का चुना जाना तय

Satish Mahana : पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। मंगलवार शाम 3 बजे इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी। इसके साथ ही सतीश महाना विधानसभा अध्यक्ष का पद संभालने वाले कानपुर के दूसरे नेता होंगे। इससे पहले वर्ष 1990-91 में मुलायम सिंह यादव की सरकार में कानपुर के हरिकिशन श्रीवास्तव विधानसभा अध्यक्ष रहे।

आठवीं बार विधायक बने हैं सतीश महाना
सतीश महाना लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा की पिछली कई सरकारों में वह मंत्री की भूमिका में रहे हैं। इस बार वह बिल्कुल अलग भूमिका में नजर आएंगे। साफसुथरी छवि और सबको साथ लेकर चलने की योग्यता को देखते हुए उन्हें सदन का नेतृत्व सौंपा गया है। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ सतीश महाना का नामांकन पत्र ही प्रमुख सचिव विधानसभा के कार्यालय में जमा हुआ है। लिहाजा विधानसभा अध्यक्ष पद पर सतीश महाना के निर्वाचन की घोषणा औपचारिकता रह गई है। विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा आज दोपहर तीन बजे की जाएगी। बता दें, सतीश महाना को विधानसभा अध्यक्ष के लिए सभी दलों ने समर्थन दिया है।

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट 2।0: विभागों के जरिए भी संदेश देने की कोशिश


कानपुर के महाराजपुर सीट से विधायक हैं 
सतीश महाना 8 बार के विधायक हैं। वे कानपुर के महाराजपुर विधानसभा सीट से 2012 से विधायक हैं। इससे पहले वे 5 बार कानपुर कैंट से चुनाव जीते हैं। सतीश महाना ने इस चुनाव में सपा के फतेह बहादुर सिंह गिल को मात दी है। सतीश महाना अपने इलाके में काफी लोकप्रिय नेता माने जाते हैं। सतीश महाना का जन्म 14 अक्टूबर 1960 को कानपुर में हुआ था। वे छात्र जीवन से ही बजरंग दल यूथ और विश्व हिंदू परिषद में जुड़े रहे। महाना 1991 से लगातार आठवीं बार विधायक बने हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!