जब फ्लाइट में आमने-सामने पड़े अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी, Viral हो गई फोटो, जानें क्या हुई बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 22, 2021, 06:53 PM IST

akhilesh yadav priyanka gandhi viral pics:सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी की एक फोटो वायरल हो रही है बताया जा रहा है कि दोनों का दिल्ली से लखनऊ आ रही फ्लाइट में आमना-सामना हुआ।

जब फ्लाइट में आमने-सामने पड़े अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी, Viral हो गई फोटो, जानें क्या हुई बात

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने कील-कांटे दुरूस्त करने में लगे हैं इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी भी प्रदेश के तमाम मुद्दों पर को लेकर सक्रिय हैं, वहीं शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी की एक फोटो वायरल हो गई।

बताते हैं दरअसल दोनों लोगों का सामना एक फ्लाइट में हो गया, प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अखिलेश और प्रियंका ने एक दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया वहीं कुछ का कहना था कि इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हालचाल भी पूछा। 

कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी दोनों ही शुक्रवार को दिल्ली से लखनऊ आ रहे थे इसी दौरान फ्लाइट में दोनों का आमना-सामना हुआ दरअसल अखिलेश यादव दिल्ली पहुंचे थे यहां उन्होंने अपने पिता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की फिर वह वापस लखनऊ लौट रहे थे। 

कांग्रेस और सपा ने एक साथ चुनाव लड़ा था

गौर हो कि बता दें कि साल 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में में कांग्रेस और सपा ने एक साथ चुनाव लड़ा था लेकिन कांग्रेस को इस चुनाव में सिर्फ सात सीटों हासिल हुई थीं वहीं समाजवादी पार्टी के हिस्से में  49 सीटें आई थीं, हालांकि ये गठजोड़ ज्यादा नहीं चल पाया और बाद में दोनों दलों का गठबंधन टूट गया था।

फोटो साभार-Ketan Dixit @rjketan_Tweeter

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!