अप्रैल का महीना शुरू होते ही धूप ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। धूप की चपेट में आने की वजह से स्किन सनबर्न का शिकार होती है और साथ ही स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। ऐसे में स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि किचन में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल कर आप घर पर ही सस्ता फेस पैक तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप घर पर तैयार कर निखरी त्वाच पा सकते हैं।
Face Packs For Glowing Skin
कॉफी और शहद
कॉफी और शहद से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर आप निखरी और ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं। फेस पैक तैयार करने के लिए एक चम्मच कॉफी (Coffee) और एक चम्मच शहद को मिलाकर एक फेस पैक तैयार कर लें। फिर इसे 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और चेहरा धो लें। हफ्ते में तीन बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से चेहरे पर अलग सा निखार देखने को मिलेगा।
दही और हल्दी
चेहरे के दाग-धब्बों को गायब करने के लिए आप दही और हल्दी से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर ये फेस पैक झुर्रियों को कम करने में सहायक है। इस फेस पैक को 15 मिनट चेहरे पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं।
हल्दी और शहद
हल्दी और शहद स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए एक चम्मच हल्दी और 2 चम्मच शहद को मिलाकर एक फेस पैक तैयार करें। एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर ये फेस पैक कील-मुंहासों को दूर करने में काफी कारगर माना जाता है। इस फेस पैक को 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें और फिर धो लें।
केला फेस पैक
इस फेस पैक को तैयार करने के लिए केले को मैश कर लें और फिर इसमें हल्का सा दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन से दाग-धब्बे कम हो जाएंगे।
