फेस्टिव सीजन हो या फिर वेडिंग सीजन मेहंदी के बिना हर त्योहार अधूरा सा लगता है। शुभ अवसर पर हाथ और पैरों में मेहंदी लगाने का रिवाज सालों से चला आ रहा है। मेहंदी को प्यार की निशानी भी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है पार्टनर उतना केयरिंग और लविंग होता है। तीज त्योहार पर महिलाएं अपने हाथ और पैर में मेहंदी जरूरी लगाती हैं। ऐसे में हर साल मेहंदी के अलग अलग डिजाइन्स वायरल होते रहते हैं। इस साल भी मेहंदी के कुछ डिजाइन्स काफी ट्रेंड में छाए रहे हैं। आज हम आपको साल 2023 के ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन
तीज त्योहार पर मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। और हिंदू धर्म में इसका बेहद खास महत्व है। मंडला आर्ट मेहंदी का सनातन धर्म में बेहद खास महत्व है। इस साल ये मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में रहे। मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन दुनिया में मौजूद ब्रह्मांड या देवताओ का प्रतिनिधित्व करते हैं। आलिया भट्ट ने अपनी शादी में हाथों में यही मेहंदी डिजाइन लगवाया था।
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन हर साल ट्रेंड में छाया रहता है। इस डिजाइन को सदाबहार डिजाइन कहा जाता है। मेहंदी में फ्लोरल डिजाइन बेहद पसंद किया जाता है। फ्लोरल मेहंदी में फूल से कई पैर्टन बनाए जाते हैं। इसे बनाने बेहद आसान है।

Floral Mehndi Designs
हैंगिग बैल मेहंदी डिजाइन
हैंगिग बैल मेहंदी डिजाइन काफी अट्रैक्टिव लगता है। यह मेहंदी डिजाइन इस साल काफी ट्रेंड में रहा। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी में हैंगिग बैल मेहंदी डिजाइन बनवाया था।
