World Pulses Day 2024: आज है विश्व दलहन दिवस, जानें किस उद्देश्य को पूरा करने के मकसद से हुई थी शुरुआत, जानें क्या है इस साल का थीम

World Pulses Day 2024: हर साल 10 फरवरी का दिन दुनियाभर में विश्व दलहन दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका मकसद लोगों को दालों के फायदे और महत्व के बारे में बताना होता है। इस साल विश्व दलहन दिवस की थीम 'दालें: पौष्टिक मिट्टी और लोगों' है। आइए जानते हैं कब से इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी।

World Pulses Day 2024: हर साल फरवरी की 10 तारीख को विश्व दलहन दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये एक ऐसा दिन जो हमारी डाइट और वैश्विक खाद्य सुरक्षा में दालों के महत्वपूर्ण भूमिका को बताने के लिए मनाया जाता है। दालें, जिनमें दाल, छोले, बीन्स और मटर शामिल हैं। जो प्रोटीन से लेकर फाइबर, आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों के साथ विटामिन्स और मिनरल्स का भी खजाना होती हैं। दालें सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खानपान का जरूरी हिस्सा हैं। वेजिटेरियन लोगों के लिए तो दाल ही प्रोटीन का सबसे बड़ा स्त्रोत हैं। कम वसा वाले और कम सोडियम वाले इस ऑप्शन को डाइट में शामिल कर आप न सिर्फ हेल्दी बने रहते सकते हैं बल्कि कई सारी बीमारियों की संभावनाओं को भी कम कर सकते हैं। तो कैसे और कब से हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत और किस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार का दलहन दिवस, जानेंगे इसके बारे में।

world pulses day 2024 date theme history  importance and significance in hindi

विश्व दलहन दिवस का इतिहास, World Pulses day history

संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा 20 दिसंबर 2013 में प्रस्ताव से अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस मानने का निर्णय लिया गया। 'अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस' पहली बार साल 2016 में मनाया गया था। बाद में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 फरवरी 2019 को विश्व दाल दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया था। जिसके बाद से 10 फरवरी को दाल दिवस मनाते है।

क्यों मनाया जाता है विश्व दलहन दिवस? Why is World Pulses day celebrated

आधुनिकता की दौड़ में फास्ट फूड के प्रचलन से हमारे भोजन में दालों का प्रयोग कम होता जा रहा है। इससे पूरा पोषण शरीर को नहीं मिल पा रहा है। जिसका दुष्प्रभाव लोगों, खासकर बच्चों और युवा वर्ग के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोगों के स्वास्थ और खाद्य सुरक्षा के लिए दालें कितनी आवश्यक हैं, इस बात को लोगों तक पहुंचाने और दालों को खाने में शामिल करने के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस 'अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस' (विश्व पल्स डे) को मनाया जाता है।

क्या है विश्व दलहन दिवस 2024 की थीम? World Pulses day Theme

वर्ष 2016 में जब दलहन के लिए अंतर्राष्ट्रीय वर्ष मनाया गया था, तब इसके लिए एक थीम का चुनाव किया गया था और तभी से इस दिन को हर साल एक नई थीम के साथ मनाया जा रहा है। इस साल 2024 में विश्व दलहन दिवस की थीम 'दालें: पौष्टिक मिट्टी और लोगों' (Pulses: nourishing soils and people) रखी गई है। इस थीम का मतलब होता हैं स्वस्थ मिट्टी और लोगों की कुंजी के रूप में दालों के बारे में जागरूकता बढ़ाना।

End of Feed