World Press Freedom Day: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

world press freedom day: मीडिया (प्रेस) की स्वतंत्रता को बरकरार रखने के लिए हर साल विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं इसका इतिहास, महत्व और थीम...

World Press Freedom Day: हर साल 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता के मूल सिद्धांतों का सम्मान करना और दुनिया भर में स्वतंत्र व निष्पक्ष मीडिया के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसकी शुरुआत 1993 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई थी। जिसकी प्रेरणा 1991 की विंडहोक घोषणा से ली गई थी। यह दिन पत्रकारों को बिना किसी दबाव या पक्षपात के काम करने की आजादी पर जोर देता है। यह दिन उन पत्रकारों को भी श्रद्धांजलि देने का अवसर है, जिन्होंने सच्चाई सामने लाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र प्रेस बेहद जरूरी है, क्योंकि यह सरकार और समाज के बीच पारदर्शिता बनाए रखने का काम करता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसका इतिहास, महत्व और थीम...

World Press Freedom Day

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का इतिहास - World Press Freedom Day History

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का इतिहास साल 1993 से जुड़ा है, जब UNESCO की जनरल कॉन्फ्रेंस की सिफारिश पर United Nations General Assembly ने आधिकारिक रूप से इस दिवस की घोषणा की। इसके बाद से हर साल 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने लगा। यह तिथि 1991 में अपनाई गई Windhoek Declaration की वर्षगांठ को दिखाती है। जिसने स्वतंत्र और बहुलतावादी मीडिया के महत्व को रेखांकित किया। यह दिन दुनियाभर में प्रेस की आजादी को बढ़ावा देने और पत्रकारों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रतीक बन चुका है।

End of Feed