World Post Day: आज है विश्व डाक दिवस, यहां पढ़ें इस साल वर्ल्ड पोस्ट डे की थीम क्या है

World Post Day 2026 Theme, विश्व डाक दिवस थीम: हर साल 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। आज डाक दिवस पर जानिए इस साल की थीम क्या है और आखिर क्यों डाक दिवस सेलिब्रेट किया जाता है।

World Post Day 2026 Theme, विश्व डाक दिवस थीम 2026: आज के समय में किसी को संदेश भेजना बहुत आसान है। बस मोबाइल उठाइए और कुछ ही सेकंड में आपकी बात दूर बैठे व्यक्ति तक पहुंच जाती है। लेकिन पहले जब मोबाइल और इंटरनेट जैसी सुविधाएं नहीं थीं, तब लोग अपने मन की बात अपनों तक चिट्ठियों के जरिए पहुंचाते थे। उस समय डाकिया घर-घर चिट्ठियां लेकर आता था। इन चिट्ठियों में कभी खुशखबरी होती थी, तो कभी अपनों से मिलने की उम्मीद और ढेर सारी भावनाएं जुड़ी होती थीं।

हर साल 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। यह दिन डाक सेवाओं के महत्व और उनके सफर को याद करने का मौका है। आज भले ही मोबाइल और इंटरनेट ने बातचीत को आसान बना दिया है, लेकिन डाक सेवाएं अब भी जरूरी हैं। इनके जरिए आज भी पार्सल और जरूरी दस्तावेज एक जगह से दूसरी जगह भेजे जाते हैं। दूर-दराज के इलाकों तक सेवाएं पहुंचाने में भी डाक विभाग की अहम भूमिका है। विश्व डाक दिवस हमें डाक सेवाओं के योगदान और समय के साथ उनमें आए बदलावों को समझने का अवसर देता है।

End of Feed