Nail care tips: नाखूनों के आस-पास महीन स्किन की परत को ‘क्यूटिकल्स’ नाम से जाना जाता है, जो नाखूनों को सुरक्षित रखने का काम करते हैं। जबकि कई बार यह परत कुछ कारणों से ड्राई हो जाती है और इसके बाद उखड़ने लगती है। यह स्किन जब सूखकर उखड़ना शुरू होती है, तो ऐसी स्थिति में दर्द और सूजन की दिक्कत होने लगती है। इस असुविधा से खुद को बचाने के लिए आप कुछ खास घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं, जो आपको तुरंत राहत देने का काम करेंगे।
नाखूनों के आसपास खाल निकलने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल
लगाने का तरीका-
एलोवेरा जेल में उच्च मात्रा में मिनरल्स और विटामिन मौजूद होते हैं, जो हमारी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। एलोवेरा जेल को अपने नाखूनों के आसपास उखड़े हुए क्यूटिकल्स पर अप्लाई करें और इसे 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। समय पूरा होने पर थोड़ा सा और एलोवेरा जेल हाथों में लगाकर अपने नेल क्यूटिकल्स पर लगाकर हल्का मसाज दें। आपको कुछ ही दिनों में असर नजर आएगा।
फायदे-
ऐसा करने से आपके नाखूनों के पास उखड़े हुए क्यूटिकल्स से हो रहे दर्द में राहत मिलेगी और यह धीरे-धीरे मुलायम होकर ठीक होने लगेंगे। एक बात और ध्यान में रखें कि जब भी यह क्यूटिकल्स टाइट होकर उखड़ने लगे तो इनको ऐसे ही छोड़ने के बजाए, कटर या प्लकर की मदद से इनको काटकर साफ कर लें, नहीं तो यह और दर्द देने का काम करते हैं।
नारियल तेल से करें मॉइश्चराइज
सर्दियों में नारियल तेल सबसे अधिक उपयोग में लाया जाता है, क्योंकि इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हमारी स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करते हैं। क्यूटिकल्स को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए हर दिन थोड़ा सा समय निकालकर अपने नाखूनों पर कोकोनट ऑयल से मसाज करें। रोजाना नियमित रूप से क्यूटिकल्स पर कोकोनट ऑयल मसाज देने से क्यूटिकल्स उखड़ने की परेशानी धीरे-धीरे कम होने लगेगी और नई कोशिकाओं के बनने में मदद मिल सकेगी।
अगर आप चाहें तो नाखूनों के आसपास जमा डेड स्किन को हटाने के लिए ओट्स का घोल बनाकर इसपर लगा सकते हैं, जो स्किन को एक्सफोलिएट करके चमकदार बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा अपने नेल्स को दूध में डिप करके भी इन्हें डीप मॉइश्चराइज कर सकती हैं। वहीं, शहद और गुनगुने दूध की मदद से भी क्यूटिकल्स को सॉफ्ट बनाया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह के ब्यूटी रुटीन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
