40 के बाद हड्डियों को खोखला होने से बचाना है तो सिर्फ Walk से नहीं चलेगा काम, जानिए क्यों जरूरी है वेट ट्रेनिंग

Weight Training For Bones: 40 की उम्र के बाद हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। फिटनेस कोच बताते हैं कि सिर्फ वॉकिंग नहीं, बल्कि वेट ट्रेनिंग भी हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है, जानिए कैसे...

Weight Training For Bones: 40 साल की उम्र के बाद शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। बाल सफेद होना या जल्दी थक जाना तो लोग समझ जाते हैं, लेकिन एक बदलाव ऐसा भी होता है जो चुपचाप हमारी हड्डियों को कमजोर करने लगता है। यही वजह है कि बढ़ती उम्र में कई लोगों को कमर दर्द, घुटनों में परेशानी या मामूली चोट में भी फ्रैक्चर जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।

Weight Training For Bones

हड्डियों के लिए वॉकिंग से ज्यादा जरूरी है वेट ट्रेनिंग

अक्सर लोग सोचते हैं कि रोजाना टहल लेना ही हड्डियों को मजबूत रखने के लिए काफी है, लेकिन फिटनेस कोच और हेल्थ इंफ्लुएंसर अक्षय एस शेट्टी का कहना है कि सिर्फ वॉकिंग से काम नहीं चलेगा। अगर हड्डियों को लंबे समय तक मजबूत रखना है तो वेट ट्रेनिंग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है।

End of Feed