लाइफस्टाइल

घर में रोज होती है तकरार? मां और पत्नी को करीब लाने के लिए करें ये काम

Relationship: दो अलग पीढ़ियों और अलग अनुभवों वाली महिलाओं का तुरंत घुल-मिल जाना जरूरी नहीं है। दोस्ती और भरोसा धीरे-धीरे विकसित होते हैं।

Image

हर पति को पता होनी चाहिए ये ट्रिक, मम्मी और वाइफ में बढ़ेगा प्यार (AI Image)

How to bring Mother and Wife closer: मां और पत्नी दोनों ही किसी भी पुरुष के जीवन की सबसे अहम हिस्सा होती हैं। लेकिन कई बार इन्हीं दो रिश्तों के बीच तालमेल बिठाने मशक्कत करनी पड़ जाती है। दोनों के बीच सोच, आदतें और जेनरेशन गैप के कारण छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होना आम बात हो गई है। हालांकि थोड़ी समझदारी और कोशिश से मां और पत्नी के बीच ऐसा रिश्ता बनाया जा सकता है जिसमें दोनों एक-दूसरे की अच्छी दोस्त बन जाएं। यहां हम आपको कुछ काम की बातें बता रहे हैं:

एक दूसरे से ना करें कम्पेयर

सबसे पहली और जरूरी बात है कि कभी भी मां और पत्नी की तुलना न करें। तुलना रिश्तों में दूरी पैदा करती है। दोनों की अपनी अलग भूमिका है, इसलिए तुलना के बजाय सम्मान देना जरूरी है।

दोनों को बराबर तवज्जो दें

कई बार महिलाओं को यह महसूस होता है कि उनकी बातों को महत्व नहीं दिया जा रहा। ऐसे में पति की जिम्मेदारी है कि वह मां और पत्नी दोनों की भावनाओं को समझे। किसी एक का पक्ष लेने के बजाय निष्पक्ष रहना रिश्तों को बेहतर बनाने में मदद करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: सौतेली मां हुआ पुराना, अब आया बोनस मॉम का जामाना

साथ में समय बिताने के मौके बनाएं

रिश्ते तभी मजबूत होते हैं जब लोग एक-दूसरे को समझने का मौका पाते हैं। परिवार के साथ डिनर, शॉपिंग, मूवी या छोटी ट्रिप जैसी चीजें मां और पत्नी को करीब ला सकती हैं। साझा अनुभव दोस्ती की नींव मजबूत करते हैं।

एक-दूसरे की खूबियां बताएं

अगर आपकी मां ने कोई अच्छी बात कही है तो पत्नी को बताएं और पत्नी की किसी उपलब्धि या गुण की तारीफ मां के सामने करें। जब लोग महसूस करते हैं कि उनकी सराहना हो रही है, तो उनके बीच अपनापन बढ़ता है।

गलतफहमियों को घोंट दें गला

रिश्तों में बड़ी समस्याएं छोटी गलतफहमियों से शुरू होती हैं। अगर किसी बात को लेकर तनाव दिखाई दे तो उसे नजरंदाज करने के बजाय बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जानिए सुष्मिता से क्यों दूर हुए ललित मोदी

प्राइवेसी का हो सम्मान

हर व्यक्ति को अपने लिए थोड़ा समय और स्वतंत्रता चाहिए होती है। मां और पत्नी दोनों की पसंद-नापसंद और निजी सीमाओं का सम्मान करना जरूरी है। इससे अनावश्यक टकराव कम होते हैं।

आभार जताते रहें

मां और पत्नी दोनों परिवार के लिए बहुत कुछ करती हैं। समय-समय पर उनके प्रति धन्यवाद और सम्मान व्यक्त करें। जब लोगों को उनकी अहमियत महसूस होती है, तो रिश्ते और मधुर बनते हैं।

दो अलग पीढ़ियों और अलग अनुभवों वाली महिलाओं का तुरंत घुल-मिल जाना जरूरी नहीं है। दोस्ती और भरोसा धीरे-धीरे विकसित होते हैं। धैर्य और सकारात्मक माहौल बनाए रखने से समय के साथ मां और पत्नी का रिश्ता मजबूत हो सकता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article